1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. The Family Man 2: ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार, इस बीच मनोज बाजपेयी और सामंथा अक्किनेनी के फैंस को मिली ये खुशखबरी

The Family Man 2: ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार, इस बीच मनोज बाजपेयी और सामंथा अक्किनेनी के फैंस को मिली ये खुशखबरी

 Published : Jan 23, 2021 10:51 am IST,  Updated : Jan 23, 2021 10:51 am IST

#TheFamilyMan2 लगातार सुर्खियो में है। मनोज बाजपेयी और सामंथा अक्किनेनी के फैंस इस शो के दूसरे सीजन के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

the family man 2 twitter emoji samantha akkineni- India TV Hindi
 मनोज बाजपेयी और सामंथा अक्किनेनी के फैंस को मिली खुशखबरी  Image Source : INSTA: SAMANTHARUTHPRABHUOFFL/BAJPAYEE.M

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी की अपकमिंग वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसको लेकर ट्विटर पर #TheFamilyMan2 लगातार ट्रेंड हो रहा है। इसको लेकर मजेदार मीम्स भी वायरल हो रहे हैं, लेकिन इस बीच फैंस को एक खुशखबरी मिल गई है। दरअसल, 'द फैमिली मैन 2' के लिए ट्विटर ने इमोजी जारी किया है। इसे हैशटैग के साथ इस्तेमाल किया जा रहा है। दिलचस्प बात ये है कि इस शो में नज़र आने वाली सामंथा अक्किनेनी कस्टमाइज इमोजी पाने वाली पहली साउथ एक्ट्रेस बन गई हैं।

मनोज बाजपेई ने खुद इस खबर को अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। उन्होंने लिखा- 'और ये नंबर 1 पर ट्रेंड हो रहा है..  #TheFamilyMan2 को अपना इमोजी मिल गया है।' 

The Family Man 2: 'तांडव' शो में कैसे पहुंच गए मनोज बाजपेई? फैंस ने मीम्स शेयर कर लिखा- यहां है श्रीकांत...

इस खबर के सामने आने के बाद सामंथा अक्किनेनी के फैंस बेहद खुश हैं। बता दें कि अभिनेता मनोज बाजपेयी 12 फरवरी को अपने हिट वेब शो 'द फैमिली मैन' के दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहे हैं। इसमें वे एनआईए एजेंट श्रीकांत तिवारी के रूप में नजर आएंगे। ये शो जासूसी पर आधारित है। साउथ की स्टार सामंथा अक्किनेनी भी दूसरे सीजन में नजर आएंगी। उनके फैंस उन्हें शो में देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

एक तरफ फैंस इस बात से बेहद खुश हैं तो दूसरी तरफ अभी तक ट्रेलर रिलीज नहीं होने पर मजेदार और फनी मीम्स शेयर कर रहे हैं। खुद मनोज बाजपेयी ने भी ट्विटर हैंडल पर मीम्स रिट्वीट किए हैं।

मनोज बाजपेयी की फिल्म The Family Man 2 का सस्पेंस से भरा टीजर हुआ रिलीज

कुछ दिनों पहले ही 'द फैमिली मैन 2' का टीजर रिलीज किया गया है। इसमें दिखाया गया है कि फैमिली से लेकर ऑफिस तक, सभी श्रीकांत की तलाश कर रहे हैं, लेकिन वो कहीं मिल नहीं रहा है। इसके साथ ही फैंस ये जानने के लिए भी बेहद एक्साइटेड हैं कि क्या मूसा अभी भी जिंदा है? इसके साथ ही कई सारे राज हैं, जो दूसरे सीजन में खुलेंगे। 

मनोज बाजपेयी के अलावा इस शो के साथ प्रियामणि, शारिब हाशमी और शरद केलकर भी वापसी करेंगे। राज और डीके द्वारा डायरेक्ट और प्रोड्यूस किए गए शो में दर्शन कुमार, सनी हिंदुजा, श्रेया धनवंतरी, शहाब अली, वेदांत सिन्हा, महेक ठाकुर और सीमा बिस्वास भी हैं। इस सीरीज में तमिल सिनेमा के माइम गोपी, रवींद्र विजय, देवदर्शनी चेतन, अनंदसामी और एन.अलगामपरुमल भी दिखाई देंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन