1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. मनोज बाजपेयी की फिल्म The Family Man 2 का सस्पेंस से भरा टीजर हुआ रिलीज

मनोज बाजपेयी की फिल्म The Family Man 2 का सस्पेंस से भरा टीजर हुआ रिलीज

 Published : Jan 13, 2021 12:46 pm IST,  Updated : Jan 13, 2021 12:46 pm IST

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की फेमस वेब सीरिज 'द फैमिली मैन 2' का हर किसी का बेसब्री से इंतजार है। अब इसका टीजर रिलीज हो गया है। 

मनोज बाजपेयी की फिल्म The Family Man 2 का सस्पेंस से भरा टीजर हुआ रिलीज- India TV Hindi
मनोज बाजपेयी की फिल्म The Family Man 2 का सस्पेंस से भरा टीजर हुआ रिलीज Image Source : TWITTER.MANOJBAJPAYEE

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की फेमस वेब सीरिज 'द फैमिली मैन 2' का हर किसी का बेसब्री से इंतजार है। अब इसका टीजर रिलीज हो गया है। जिसमें मेकर्स से एक्साइटमेंट के साथ-साथ दर्शकों को कंफ्यूज कर दिया है कि आखिर इस बार इसमें क्या अलग दिखने वाला है। 

टीजर में दिखाया गया है कि श्रीकांत उर्फ बाजपेयी कही गायब हो गए है। जिसके बाद परिवार के साथ पूरी टीएएससी फोर्स उसकी तलाश में जुटे हुए है। श्रीकांत की पत्नी से लेकर जेके तलपड़े तक, हर कोई उन्हें फोन कर अपने ठिकाने के बारे में जवाब मांगने की कोशिश कर रहा है। हालांकि टीजर में अभी यह बात सामने नहीं आई है कि आखिर श्रीकांत (मनोज बायपेयी) कहा हैं। 

द फैमिली मैन सीजन 2 का टीजर शेयर करते हुए बाजपेयी ने कैप्शन दिया, 'आ रहा हूं भाई,..रास्ते में हूं।'

क्या मरकर जिंदा हो गया खतरनाक मूसा? मनोज वाजपेयी ने शेयर किया the Family man से जुड़ा वीडियो

हाल में ही मनोज बाजपेयी ने एक बीटीएस वीडियो शेयर किया था। जिसमें मरे हुए खतरनाक आतंकवादी मूसा की वापसी दिखाई दी है। जिसके बाद से हर कोई यहींजानना चाहता हैं कि क्या वास्तव में इस सीजन में एक बार फिर मरे हुए मूसा की वापसी होगी। 

ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो में  खतरनाक आतंकवादी मूसा सेट पर लौटते  वक्त जेके तलपड़े उर्फ शारिब हाशमी को दिखाई देता है। जिससे वह घबरा जाते है। उसके बाद उसे वह कई जगह नजर आता है। जिससे वह हर किसी से पूछ रहे हैं कि वास्तव में क्या मूसा वापस आ गया है।  इस वीडियो में मनोज बाजपेयी कहते हैं जो किसी को नहीं दिखता है वह जेते तलपड़े को दिख जाता है। 

अनुष्का-विराट की बेटी की पहली तस्वीर को लेकर कंफ्यूजन, विराट के भाई ने दी ये सफाई

असल में मुसा इस सीजन में वापस आ रहा है कि नहीं इस बारे में निर्देशक राज निदिमोरु और कृष्णा डी.के. ने कुछ नहीं बताया है। 

आपको बता दें कि 'द फैमिली मैन सीजन 2 '  अमेजन प्राइम में 12 फरवरी को रिलीज होने वाली है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन