1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: इंडोनेशिया की बाढ़ में बह रहे बाघ को हाथी ने किया रेस्क्यू? जानें वायरल वीडियो का क्या है सच

Fact Check: इंडोनेशिया की बाढ़ में बह रहे बाघ को हाथी ने किया रेस्क्यू? जानें वायरल वीडियो का क्या है सच

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि 'इंडोनेशिया के सुमात्रा में आई बाढ़ के बीच एक बाघ बह रहा था, जिसे हाथी ने रेस्क्यू किया।'

फैक्ट चेक। - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV फैक्ट चेक।

Fact Check: इन दिनों सोशल मीडिया पर किसी भी बात को गलत दावे के साथ पेश करना बहुत ही आसान है। हालांकि इसका बहुत ज्यादा नुकसान भी होता है और ये खतरनाक है। फेक खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। इन्हीं फेक न्यूज से आपको सावधान करने के लिए हम लेकर आते हैं India TV फैक्ट चेक। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि 'इंडोनेशिया के सुमात्रा में आई बाढ़ के बीच एक बाघ बह रहा था, जिसे हाथी ने रेस्क्यू किया।'

क्या हो रहा है वायरल?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि 'इंडोनेशिया के सुमात्रा में आई बाढ़ के बीच एक बाघ बह रहा था, जिसे हाथी ने रेस्क्यू किया' सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर एक यूजर ने अपनी पोस्ट में यह दावा किया है। इसके साथ ही यूजर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में हाथी के द्वारा बाघ को रेस्क्यू करते हुए देखा जा सकता है। यूजर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "सुमात्रा में अचानक आई बाढ़ के दौरान हाथी तेज बहाव में बह रहे एक बाघ को बचाते हुए।"

Image Source : Screenshotसोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो का स्क्रीनशॉट।

फैक्ट चेक

चूंकि सोशल मीडिया पर यह पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही थी, इसलिए हमने दावे की जांच करने का फैसला किया। वायरल वीडियो को ध्यान से देखने पर इसके एआई-जनरेटेड होने की आशंका हुई। इसके बाद हमने वीडियो को Hive Moderation पर स्कैन किया, जहां प्राप्त परिणामों के अनुसार यह वीडियो 94 प्रतिशत तक AI-जनरेटेड पाया गया।

Image Source : Screenshotएआई से एडिट की गई वीडियो।

फैक्ट चेक में क्या निकला?

India TV की ओर से किए गए फैक्ट चेक में सामने आया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट के साथ किया जा रहा दावा गलत है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट को हाथी द्वारा बाघ के रेस्क्यू किए जाने से जोड़कर वायरल किया जा रहा है, जबकि यह वीडियो एआई से एडिट किया गया है। ऐसे में इंडिया टीवी के फैक्ट चेक में वायरल हो रहा दावा गलत निकला। सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ इस पोस्ट को वायरल किया जा रहा था, इसलिए लोगों को ऐसी किसी भी पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। India TV के फैक्ट चेक में वायरल हो रही इस पोस्ट का दावा झूठा निकला।

यह भी पढ़ें-

Fact Check: बिहार में मुस्लिम महिलाओं का हिजाब उतारकर कुर्सियों से पीटा? जान लें वायरल वीडियो की हकीकत

Fact Check: नाले के पानी से बिरयानी बनाने का वीडियो वायरल, जानें दावे की सच्चाई