A
  1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: जम्मू एयरफोर्स बेस पर नहीं हुआ कोई ब्लास्ट, पुरानी तस्वीर पोस्ट कर फैलाया जा रहा झूठ

Fact Check: जम्मू एयरफोर्स बेस पर नहीं हुआ कोई ब्लास्ट, पुरानी तस्वीर पोस्ट कर फैलाया जा रहा झूठ

पाकिस्तान की तरफ एक और झूठ सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैलाया जा रहा है, जिसमें जम्मू एयरफोर्स पर ब्लास्ट करने की फोटो को पोस्ट किया जा रहा है, जिसमें इसकी सच्चाई का पूरी तरह से फैक्ट चेक में खुलासा कर दिया गया है।

Fact Check- India TV Hindi
Image Source : PIB/X जम्मू एयरफोस्ट बेस पर ब्लास्ट की खबर है झूठी।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तानी आर्मी लगातार सीजफायर का उल्लंघन करने के साथ सीमावर्ती इलाकों में फायरिंग भी कर रही है, जिसमें उन्होंने बुधवार को भारत के 15 सैन्य ठिकानों पर ड्रोन के जरिए हमला करने का प्रयास किया था, जिसे भारत की एयर डिफेंस सिस्टम ने पूरी तरह से नाकाम कर दिया। वहीं पाकिस्तान ने ऐसी कोशिश 8 मई की रात में भी की लेकिन उन्हें एकबार फिर से मुंहतोड़ जवाब मिला जिसमें वह अपनी एक भी नापाक हरकत में कामयाब नहीं हो सके। वहीं पाकिस्तान जब इस तरह से नाकाम हुआ तो सोशल मीडिया पर उनकी तरफ से लगातार झूठ फैलाने की कोशिश की जा रही है और इसी में एक जम्मू एयरफोर्स बेस पर ब्लास्ट करने की गलत खबर और फोटो को पोस्ट किया जा रहा है।

फेक्ट चेक में पूरी तरह से झूठी साबित हुई जम्मू एयरफोर्स बेस की खबर

पाकिस्तान की तरफ से 8 मई को भारत के कई सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल के जरिए हमला करने का प्रयास किया गया था, जिसे भारतीय सेना ने एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए पूरी तरह से नाकाम कर दिया। वहीं इसी के बाद पाकिस्तान की तरफ से लगातार सोशल मीडिया पर जम्मू एयरफोर्स बेस पर ब्लास्ट को लेकर झूठी खबर और तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जा रहा है। पीआईबी ने अपने फेक्ट चेक में साफ कर दिया कि ये खबर पूरी तरह से झूठी है, जिसमें इस पोस्ट में जिस फोटो को पोस्ट किया गया है वह तस्वीर अगस्त 2021 में अफगानिस्तान के काबुल एयरपोर्ट पर हुए ब्लास्ट की है।

पाकिस्तान को मिला भारत की तरफ से करारा जवाब

भारत पर ड्रोन के जरिए हमला करने की पाकिस्तान की नापाक हरकत पर उन्हें भारतीय सेना की तरफ से मुंहतोड़ जवाब भी मिला। पाकिस्तान की तरफ से जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान में मिसाइल और ड्रोन से हमला किया गया। भारत ने उनके तीन लड़ाकू विमानों को भी मार गिराया है, जिसमें दो JF-17 और एक F-16 शामिल है साथ ही उनका एक पायलट भी पकड़ा गया है।