1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. बगलिहार और सलाल डैम के कई गेट खुले, चिनाब नदी से छोड़ा गया पानी; सामने आया Video

बगलिहार और सलाल डैम के कई गेट खुले, चिनाब नदी से छोड़ा गया पानी; सामने आया Video

 Edited By: Amar Deep
 Published : May 09, 2025 09:14 am IST,  Updated : May 09, 2025 09:14 am IST

जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बने बगलिहार और सलाल डैम के कई गेटों को खोल दिया गया है। इसके साथ ही चिनाब नदी में पानी छोड़ दिया गया है।

सलाल डैम के गेट खुले।- India TV Hindi
सलाल डैम के गेट खुले। Image Source : ANI

भारत और पाकिस्तान के तनाव की बीच कई डैम के पानी को भारत की ओर से रोक दिया गया था। भारत ने सबसे पहले सिंधु नदी का पानी रोक दिया था, जिसके बाद चिनाब नदी पर बने डैम से भी पानी को भी रोक दिया गया था। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद से चिनाब नदी पर बने बगलिहार और सलाल डैम को बंद कर दिया था। हालांकि आज शुक्रवार को चिनाब नदी पर बने दोनों डैम के कुछ गेट खोल दिया गए। इसके वीडियो भी सामने आए है। 

दोनों डैम के कई गेट खुले

दरअसल, भारत की ओर से पिछले सप्ताह ही चिनाब नदी के पानी को रोक दिया गया था। इसमें पहले बगलिहार डैम और फिर सलाल डैम को बंद करके पानी रोका गया था। हालांकि जम्मू-कश्मीर में बीते दिनों आई बारिश के बाद डैम का जलस्तर बढ़ गया था। इसके बाद अब रामबन में चिनाब नदी पर बने बगलिहार हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट बांध के दो गेट खोल दिए गए हैं। इसके अलावा चिनाब नदी पर ही बने रियासी के सलाल बांध के भी तीन गेट खोल दिए गए हैं। इस दौरान दोनों डैम से पानी का फ्लो आगे बढ़ता हुआ दिखा और चिनाब नदी में कई दिनों के बाद से सूखा खत्म हुआ। 

पानी रुकने से सूखी नदी

बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत ने सबसे पहले सिंधु नदी पर बने बांध को बंद कर दिया था। भारत ने तत्काल प्रभाव से सिंधु जल समझौते को खत्म कर दिया था। बता दें कि विश्व बैंक द्वारा ये सिंधु जल संधि की गई थी। इस संधि पर 1960 में तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और तत्कालीन पाकिस्तानी राष्ट्रपति अयूब खान ने हस्ताक्षर किए थे। इसे अक्सर दो शत्रुतापूर्ण पड़ोसियों के बीच शांतिपूर्ण सहयोग के एक दुर्लभ उदाहरण के रूप में सराहा जाता है। 

यह भी पढ़ें- 

'आतंकवाद प्रायोजित करने वाला देश घोषित हो पाकिस्तान', पूर्व पेंटागन अधिकारी का बड़ा बयान

राजस्थान के लाठी से पकड़ा गया JF-17 का एक पाकिस्तानी पायलट, दूसरे की तलाश जारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।