भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला 'ऑपरेशन सिंदूर' लॉन्च कर लिया। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से नापाक हरकत जारी है। पाकिस्तान लगातार ड्रोन और मिसाइल से हमले की कोशिश कर रहा है, जिसका इंडियन एयरफोर्स और आर्मी मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन गुरुवार रात को जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में ड्रोन और मिसाइल से हमले किए, लेकिन हमारे डिफेंस सिस्टम S-400 से ड्रोन और मिसाइल को मार गिराया गया। पंजाब के बठिंडा में गिरे पाकिस्तानी ड्रोन का वीडियो सामने आया है, जिसे मार गिराया गया।
50 ड्रोन और 100 से ज्यादा मिसाइल हमले नाकाम
बीती रात भारत ने पाकिस्तान के 50 से ज्यादा ड्रोन को मार गिराया है। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा और अतरराष्ट्रीय सीमाओं के साथ विभिन्न स्थानों पर स्वार्म ड्रोन भेजने का असफल प्रयास किया, तो उधमपुर, सांबा, जम्मू, अखनूर, नगरोटा और पठानकोट क्षेत्रों में भारतीय सेना की वायु रक्षा इकाइयों द्वारा बड़े पैमाने पर किए गए काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन के दौरान 50 से अधिक ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया गया। इस मुठभेड़ में एल-70 तोपों, ZU-23 मिमी, शिल्का सिस्टम और अन्य बेहतरीन काउंटर-यूएएस उपकरणों का इस्तेमाल किया गया। भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी जेट्स को गिरा दिया। पाकिस्तान ने गुरुवार की रात 100 से ज्यादा मिसाइल हमले किए। पाकिस्तान ने भारत के 15 से ज्यादा सैनिक ठिकानों को निशाना बानकर हमला किया, लेकिन उसकी एक भी मिसाइल काम नहीं आई।
अबर सागर में पाक के सभी रास्तों को किया गया बंद
वहीं, इंडियन नेवी ने अबर सागर में पाकिस्तान के सभी रास्तों को बंद कर दिया है। इस वक्त भारत और पाकिस्तान की नेवी दोनों आमने-सामने हैं। दोनों देशों के वॉर शिप की दूरी महज 31 नॉटिकल मील यानी यानी साढ़े 57 किलोमीटर है। इंडियन नेवी 8 मई से 13 मई तक अरब सागर में ड्रिल कर रही है। भारत के इस एक्शन को देखते हुए अब पाकिस्तान भी नेवी एक्सरसाइज करने जा रहा है। पाकिस्तान आज से 12 मई तक नेवी एक्सरसाइज करेगा। पाकिस्तान को डर है कि इंडियन नेवी पाकिस्तान को जवाब देने के लिए कभी भी कराची पोर्ट पर अटैक कर सकती है। अगर पाकिस्तान का कराची पोर्ट तबाह हो जाता है तो फिर पाकिस्तान की पूरी सप्लाई चेन खत्म हो जाएगी।
ये भी पढ़ें-
India Pakistan War: ड्रोन अटैक नाकाम होने से बौखलाया पाकिस्तान, इंडियन आर्मी दे रही मुंहतोड़ जवाब
पाकिस्तान पर भारत का मिसाइल हमला, स्थानीय लोगों के अंदर फैला डर, वीडियो में कही ये बात