A
  1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: सिंगर आशा भोसले का नहीं हुआ है निधन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फर्जी पोस्ट

Fact Check: सिंगर आशा भोसले का नहीं हुआ है निधन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फर्जी पोस्ट

Fact Check: सोशल मीडिया पर दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन से जुड़ी झूठी खबर वायरल हो रही है। हालांकि, फैक्ट चेक में ये दावा पूरी तरह से फर्जी साबित हुआ है।

Fact Check- India TV Hindi
Image Source : SCREENSHOT फैक्ट चेक।

इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में फेक न्यूज की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला आया है देश की दिग्गज गायिका आशा भोसले से जुड़ा हुआ। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि आशा भोसले का निधन हो गया है। हालांकि, फैक्ट चेक में ये दावा पूरी तरह से फर्जी पाया गया है। जांच में ये जानकारी सामने आई है कि आशा भोसले पूरी तरह स्वस्थ हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला।

क्या हो रहा है दावा?

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर Shabana Shaikh नाम की एक यूजर ने गायिका आशा भोसले की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर पर फूलों की माला चढ़ी हुई है। इसके साथ कैप्शन लिखा गया है- "प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का निधन - एक संगीत युग समाप्त (01 जुलाई 2025)।" वहीं, एक और पोस्ट में ऐसा ही दावा करते हुए लिखा गया- "Ham ne ek aor anmol  kalakaar kho diye।"

Image Source : Screenshotफैक्ट चेक।

पड़ताल:

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल ओपन सर्च पर जाकर संबंधित कीवर्ड की मदद से आशा भोसले के बारे में किए जा रहे दावे को लेकर सर्च किया। हालांकि, हमें इस दौरान कोई भी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें आशा भोसले के निधन का दावा किया गया हो। इसके बाद हमने X और इंस्टाग्राम पर आशा भोसले के सोशल मीडिया हैंडल को चेक किया। हमें वहां भी ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली।

ऐसे पता लगी सच्चाई

पड़ताल को आगे बढ़ाने पर हमें ‘आज तक’ की वेबसाइट पर 27 जून 2025 को पब्लिश की गई एक वेब स्टोरी मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘उमराव जान’ को 44 साल बाद एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। मुंबई में आयोजित इस विशेष स्क्रीनिंग में कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की, जिनमें आशा भोसले भी शामिल थीं। कार्यक्रम में आशा भोसले ने अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा था। इन पड़ताल के मदद से ये बात साफ थी कि आशा भोसले का निधन नहीं हुआ है।

Image Source : Screenshotफैक्ट चेक।

Fact Check में क्या निकला?

फैक्ट चेक में सामने आया है कि आशा भोसले पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके निधन को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही पोस्ट पूरी तरह से फर्जी है। यूजर्स को ऐसी किसी भी पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- Fact Check: नगीना सांसद के समर्थकों की गिरफ्तारी का नहीं है ये वीडियो, जानें क्या है सच

Fact Check: क्या बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की हो गई घोषणा? जानें क्या है दावे का पूरा सच