Fact Check: इन दिनों सोशल मीडिया पर किसी भी बात को गलत दावे के साथ पेश करना बहुत ही आसान है। हालांकि इसका बहुत ज्यादा नुकसान भी होता है और ये खतरनाक है। फेक खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। इन्हीं फेक न्यूज से आपको सावधान करने के लिए हम लेकर आते हैं India TV फैक्ट चेक। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि 'हवाई जहाज की खिड़की से देखने पर भगवान हनुमान पहाड़ी पर टहलते हुए दिखे।'
क्या हो रहा है वायरल?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि 'हवाई जहाज की खिड़की से देखने पर भगवान हनुमान पहाड़ी पर टहलते हुए दिखे।' सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने अपनी पोस्ट में यह दावा किया है। इसके साथ ही यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर की है। इस वीडियो में भगवान हनुमान को एक पहाड़ी के ऊपर टहलते हुए देखा जा सकता है। यूजर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "आज तो रियल में हनुमान जी के दर्शन हो गए।"
Image Source : Screenshotसोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट।
फैक्ट चेक
चूंकि सोशल मीडिया पर यह पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही थी, इसलिए हमने दावे की जांच करने का फैसला किया। वायरल वीडियो को ध्यान से देखने पर इसके AI-जनरेटेड होने का संदेह हुआ। इसके बाद हमने वीडियो को AI डिटेक्शन टूल SIGHTENGINE पर स्कैन किया। टूल के विश्लेषण के अनुसार, यह वीडियो 63 प्रतिशत तक AI जनरेटेड होने की संभावना दर्शाता है।
Image Source : screenshotएआई टूल पर जांच में फर्जी निकला वीडियो।
फैक्ट चेक में क्या निकला?
India TV की ओर से किए गए फैक्ट चेक में सामने आया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट के साथ किया जा रहा दावा गलत है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट को भगवान हनुमान के दर्शन से जोड़कर वायरल किया जा रहा है, जबकि हमारी पड़ताल में सामने आया कि वायरल वीडियो असली नहीं, AI जनरेटेड है। ऐसे में इंडिया टीवी के फैक्ट चेक में वायरल हो रहा दावा गलत निकला। सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ इस पोस्ट को वायरल किया जा रहा था, इसलिए लोगों को ऐसी किसी भी पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। India TV के फैक्ट चेक में वायरल हो रही इस पोस्ट का दावा झूठा निकला।
यह भी पढ़ें-
Fact check: भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर AI जनरेटेड वीडियो वायरल, जानें लें दावे की सच्चाई
Fact Check: वित्त मंत्री बोलीं- 'कोई गरीब नहीं, सब दिखावा करते हैं, खूब सोना-चांदी खरीद रहे', जानें वायरल पोस्ट की हकीकत