1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact check: भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर AI जनरेटेड वीडियो वायरल, जानें लें दावे की सच्चाई

Fact check: भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर AI जनरेटेड वीडियो वायरल, जानें लें दावे की सच्चाई

 Published : Feb 08, 2026 05:10 pm IST,  Updated : Feb 08, 2026 05:12 pm IST

Fact check: भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर AI जनरेटेड वीडियो वायरल हो रहा है। जब इसमें किए गए दावे की जांच की गई तो वो भ्रामक निकला।

फैक्ट चेक- India TV Hindi
फैक्ट चेक Image Source : X@PIBFACTCHECK

Fact check: रोजाना सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी कोई फोटो या कभी कोई वीडियो, वायरल होती रहती है। इसमें कई तो फर्जी होती हैं, जिनका सच से कोई नाता ही नहीं होता। इसके अलावा टेक्स्ट मैसेज भी वायरल होते हैं, जिनमें कई को तो गलत दावों के साथ शेयर किया जाता है। इन मैसेज में दी गई जानकारी भ्रामक एवं गलत भी होती है। ऐसे ही सोशल मीडिया पर भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर भ्रामक दावे के साथ AI जनरेटेड वीडियो वायरल हो रहा है। 

क्या हो रहा वायरल?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि 'भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के तहत भारतीय बाजार को अमेरिकी किसानों के लिए खोले जाने से भारतीय किसानों को नुकसान होगा।'

कैसे पता लगी सच्चाई? 

वायरल वीडियो को लेकर प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो यानी PIB ने फैक्ट चेक किया है। पीआईबी द्वारा किए गए फैक्ट चेक में वीडियो में किया गया दावा भ्रामक निकली। फैक्ट चेक में पाया गया कि वायरल AI-जनरेटेड वीडियो भ्रम फैलाने के उद्देश्य से प्रसारित किया जा रहा है। पीआईबी फैक्ट चेक में निकला कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में भारतीय कृषि, विशेषकर कृषि एवं डेयरी क्षेत्र के हितों से कोई समझौता नहीं किया गया है। सभी मुख्य फसलें, मुख्य अनाज, फल और डेयरी उत्पाद सुरक्षित हैं और किसी भी ऐसे क्षेत्र के लिए बाजार नहीं खोला गया है, जो भारतीय किसानों के लिए नुकसानदेह हो सके। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी ऐसे ईमेल, लिंक, कॉल और SMS का जवाब न दें जिसमें आपसे फाइनेंशियल और सेंसिटिव जानकारी शेयर करने के लिए कहा गया हो। साथ ही सभी झूठी व गलत या भ्रामक जानकारी से सावधान रहें। किसी भी खबर को शेयर करने या उसपर भरोसा करने पहले हमेशा आधिकारिक सोर्सेज से उसको वेरिफाई अवश्य कर लें। साथ ही, केंद्र सरकार से जुड़ी किसी भी प्रामाणिक जानकारी या विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की आधिकारिक जानकारी हेतु ऑफिशियल वेबसाइट पर ही विजिट करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।