1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: वित्त मंत्री बोलीं- 'कोई गरीब नहीं, सब दिखावा करते हैं, खूब सोना-चांदी खरीद रहे', जानें वायरल पोस्ट की हकीकत

Fact Check: वित्त मंत्री बोलीं- 'कोई गरीब नहीं, सब दिखावा करते हैं, खूब सोना-चांदी खरीद रहे', जानें वायरल पोस्ट की हकीकत

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Feb 06, 2026 02:59 pm IST,  Updated : Feb 06, 2026 02:59 pm IST

Fact Check: पोस्ट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के हवाले से दावा किया जा रहा है कि देश में कोई गरीब नहीं है। सभी लोग जमकर सोना-चांदी खरीद रहे हैं। हालांकि, निर्मला सीतारमण ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।

Nirmala Sitaraman- India TV Hindi
वायरल पोस्ट Image Source : FB/VIRALPOST

सोशल मीडिया पर एक ग्राफिक वायरल हो रहा है, जिसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के हवाले से कहा गया है कि "हमारे देश में कोई गरीब नहीं है।" इसी पोस्ट में यह भी कहा जा रहा है कि लोग केवल गरीब होने का दिखावा करते हैं। असल में सब खूब सोना-चांदी खरीद रहे हैं। कई पोस्ट में इस बयान को मंत्री की आधिकारिक टिप्पणी के रूप में प्रस्तुत किया गया है और इस पर लोगों ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। कई यूजर गरीबी और आर्थिक असमानता पर सरकार के रुख की आलोचना कर रहे हैं।

जांच में पाया गया कि यह ग्राफिक पूरी तरह से गलत है। इसे एडिट करके बनाया गया है। असल में सीतारमण का बयान कुछ और था, जिसे बदल दिया गया। वित्त मंत्री ने असली बयान में रोजगार के बारे में जानकारी दी थी।

क्या है वायरल पोस्ट?

वायरल पोस्ट एक फरवरी से ही अलग-अलग अकाउंट में शेयर किया जाने लगा था। इस पोस्ट में वित्त मंत्री के हवाले से कहा गया है कि देश में कोई गरीब नहीं है। सब नाटक करते हैं। लोग जमकर सोना-चांदी खरीद रहे हैं। पोस्ट में दावा किया गया है कि यह वित्त मंत्री का बयान है। अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों ने यह जानकारी शेयर की। इस पर लोगों ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की और वित्त मंत्री पर ताने भी मारे।

जांच में क्या मिला?

पोस्ट देखने के बाद इसकी हकीकत पता करने के लिए गूगल में यही बात सर्च की गई तो किसी भी विश्वसनीय वेबसाइट पर यह जानकारी नहीं मिली। फोटो को रिवर्स इमेज सर्च करने पर कई पोस्ट ऐसे मिले। इसके साथ ही 30 जनवरी, 2026 की एक फेसबुक पोस्ट मिली, जिसमें वही फोटो थी। हालांकि, उस पर लिखा था, “भारत में 15 वर्ष से अधिक आयु के 562 मिलियन लोग कार्यरत हैं। निर्मला सीतारमण (वित्त मंत्री)” फोटो के ऊपरी दाएं कोने में 'मोलिटिक्स' देखा, जिसके बाद उसने एक विशेष कीवर्ड खोज की। खोज से हमें मोलिटिक्स की 30 जनवरी की एक इंस्टाग्राम पोस्ट मिली, जिसमें वही तस्वीर थी लेकिन वित्त मंत्री का एक अलग बयान था। इसमें वित्त मंत्री के हवाले से कहा गया है, “भारत में 15 वर्ष से अधिक आयु के 562 मिलियन लोग कार्यरत हैं। निर्मला सीतारमण (वित्त मंत्री)” 

फैक्ट चेक में क्या मिला?

जांच में सामने आया कि निर्मला सीतारमण ने ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की थी। कोई भी विश्वसनीय रिपोर्ट इस दावे का समर्थन नहीं करती है। वायरल पोस्ट को एडिट किया गया है और ऐसा प्रतीत होता है कि इसे मूल रूप से मोलिटिक्स इंडिया द्वारा साझा की गई पोस्ट से बदला गया है। वायरल पोस्ट पूरी तरह से गलत है और गलत दावे के साथ शेयर की जा रही है। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें-

Fact Check: CM योगी आदित्यनाथ के प्रधानमंत्री बनने का दावा फर्जी, VIDEO हो रहा वायरल

Fact Check: ब्रिटेन के PM कीर स्टार्मर को शख्स ने पब से निकाला बाहर? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।