5 आदतें जो पूरे शरीर को स्वस्थ बनाती हैं, आज से ही अपना लें

रोज की कुछ आदतें आपकी खराब हो रही लाइफस्टाइल को ठीक कर सकती हैं। डॉक्टर सौरभ सेठी ने ऐसी आदतों के बारे में बताया है जो पूरी सेहत को बेहतर बना सकती हैं।

सबसे पहले जब उठे तो अपने फोन को चेक किए बिना दिन की शुरुआत करें। कुछ पल उन चीज़ों के बारे में सोचें जिनके लिए आप शुक्रगुज़ार हैं। कुछ देर स्ट्रैचिंग करें।
1/5 Image Source : Magnific
सबसे पहले जब उठे तो अपने फोन को चेक किए बिना दिन की शुरुआत करें। कुछ पल उन चीज़ों के बारे में सोचें जिनके लिए आप शुक्रगुज़ार हैं। कुछ देर स्ट्रैचिंग करें।
2/5 Image Source : Magnific
रोजाना उठने के बाद सुबह करीब 10 मिनट धूप लेने से आपका मूड अच्छा होता है, विटामिन D का लेवल बढ़ता है और आपकी बॉडी क्लॉक ट्रैक पर रहती है।
3/5 Image Source : Magnific
खाने के बाद थोड़ी देर टहलने के लिए निकलें, जिससे खाना अच्छी तरह पच सके। इससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी और वजन भी कंट्रोल रहेगा।
4/5 Image Source : Magnific
अपने खाने में दही, योगर्ट, केफिर और किमची जैसी चीजें शामिल करने से अच्छे गट बैक्टीरिया को सपोर्ट मिल सकता है। हल्दी, अदरक, जीरा और सौंफ जैसी जड़ी-बूटियों और मसालों का इस्तेमाल भी आपकी पाचन हेल्थ के लिए अच्छा होता है।
5/5 Image Source : Magnific
हेल्थ एक्सपर्ट का सुझाव है कि अपने पहले और आखिरी खाने के बीच 12 घंटे का गैप रखें, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर बेरीज़ खाएं और अपने शरीर की ज़रूरतों के हिसाब से खाना चुनें।