अमरंथ है पोषक तत्वों का पावरहाउस, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताए इसके फायदे

अमरंथ सिर्फ व्रत में खाया जाने वाला अनाज नहीं है, बल्कि यह कई पोषक तत्वों से भरपूर है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें प्रोटीन और फ़ाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। दिल्ली में आईएसआईसी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में डायरेक्टर और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी, डॉ. शुभम वत्स्य कहते हैं कि इस अनाज को अपनी डाइट में शामिल करने से आपकी सेहत को कई बेहतरीन फायदे मिल सकते हैं।
1/5 Image Source : MAGNIFIC

2/5 Image Source : MAGNIFIC
गट हेल्थ होती है बेहतर: अमरंथ का सेवन गट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाचन को बेहतर करता है जिससे कब्ज, गैस और ब्लोटिंग की समस्या दूर होती है।
3/5 Image Source : UNSPLASH
ब्लड शुगर होता है कंट्रोल: अमरंथ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से यह पचने में समय लेता है और अचानक शुगर लेवल नहीं बढ़ाता है।
4/5 Image Source : UNSPLASH
हड्डियों के लिए फायदेमंद: अमरंथ हड्डियों को मजबूत बनाने में बेहद लाभकारी है। इसमें मौजूद लाइसिन कैल्शियम को एब्सॉर्ब करने में मदद करता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं जिससे अर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम होता है।
5/5 Image Source : Magnific
अमरंथ का सेवन आप इसके आटे के रूप में कर सकते हैं। आप इसे गेंहू के आटे के साथ मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं या फिर आप इसे दलिया, चीला या खिचड़ी में इस्तेमाल कर सकते हैं।