रोज तरबूज के बीज खाने के फायदे

बीज खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें तरबूज और खरबूजे के बीच का इस्तेमाल मिठाइयों में भी किया जाता है। आइये जानते हैं रोजाना तरबूज के बीज खाने से क्या फायदा मिलेगा।

तरबूज खाने में कई बार लोग इसके बीज भी खा जाते हैं। तरबूज के बीज लो कैलोरी, हाई फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। तरबूज के बीज भूनकर खाने पर काफी क्रिस्पी लगते हैं। इन्हें मिठाई, स्मूदी या दूसरी रेसिपी में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
1/5 Image Source : India Tv
तरबूज खाने में कई बार लोग इसके बीज भी खा जाते हैं। तरबूज के बीज लो कैलोरी, हाई फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। तरबूज के बीज भूनकर खाने पर काफी क्रिस्पी लगते हैं। इन्हें मिठाई, स्मूदी या दूसरी रेसिपी में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
2/5 Image Source : India Tv
तरबूज के बीज में मैग्नीशियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है। हेल्थलाइन के मुताबित अगर आप 4 ग्राम तरबूत के बीज खाते हैं तो इससे 21 मिली ग्राम मैग्नीशियम मिलता है। जिससे आप मैग्नीशियम की 5 प्रतिशत रोजाना की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। मैग्नीशियम मेटाबॉलिज्म, मसल्स, हड्डियों, नर्व्स सिस्टम और हार्ट को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है।
3/5 Image Source : India Tv
तरबूज के बीजों में आयरन भी पाया जाता है। भले ही इसकी मात्रा कम हो लेकिन नियमित सीड्स खाने से आयरन की कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है। खून और हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए तरबूज के बीज फायदेमंद हैं।
4/5 Image Source : India Tv
तरबूज के बीज में गुड फैट पाया जाता है। जिसमें मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं। एक बड़ी मुट्ठी यानि करीब 4 ग्राम बीज खाने से 0.3 और 1.1 ग्राम एसिड मिलते हैं। ये हेल्दी फैट हार्ट अटैक और स्ट्रोक से बचाने में मदद करते हैं।
5/5 Image Source : India Tv
तरबूज के बीज में जिंक भी पाया जाता है। इसके लिए आप रोजाना 1 मुट्ठी जिंक का सेवन कर सकते हैं। जिंक बालों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी पोषक तत्व है, जो इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। जिंक पाचन और नर्वस सिस्टम को भी हेल्दी बनाता है।