क्या कलोंजी से वजन कम किया जा सकता है? डॉक्टर ने बताया असरदार तरीका

कलोंजी का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इन दिनों लोग वेट लॉस के लिए इसका सेवन कर रहे हैं। लेकिन क्या कलोंजी के सेवन से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। डॉ सलीम जैदी ने यूट्यूब पर वीडियो शेयर कर बताया है कलौंजी से वजन घटाने का तरीका।

मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है कलोंजी: कलोंजी में मौजूद एक्टिव कंपाउंड्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं, जिससे कैलोरी बर्न होने की प्रक्रिया तेज हो जाती है।
1/5 Image Source : magnific
मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है कलोंजी: कलोंजी में मौजूद एक्टिव कंपाउंड्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं, जिससे कैलोरी बर्न होने की प्रक्रिया तेज हो जाती है।
2/5 Image Source : magnific
ब्लड शुगर कंट्रोल: यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारती है, जिससे बार-बार भूख लगने की इच्छा कंट्रोल होती है।
3/5 Image Source : magnific
नींबू और कलौंजी का फैट कटर ड्रिंक: इसके लिए आधे से एक चौथाई चम्मच कलौंजी के बीजों को हल्का दरदरा कूट लें। इसे एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाएं। इसमें आधा नींबू का रस और थोड़ा सा शहद मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं।
4/5 Image Source : magnific
नींबू के रस में भीगी हुई कलौंजी: ये तरीका भी कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए एक कटोरी या कांच के जार में 1-2 चम्मच कलौंजी के बीज लें और उसमें नींबू का रस डालें कि बीज पूरी तरह डूब जाएं। इसे 1-2 दिन धूप में अच्छी तरह सूखने दें।
5/5 Image Source : magnific
सूखने के बाद इन बीजों को एयरटाइट डिब्बे में रख लें। रोजाना सुबह खाली पेट इसके 8 से 10 दाने गुनगुने पानी के साथ चबाकर या निगलकर खा लें। यह बेली फैट घटाने में बहुत तेजी से काम करता है।