दूध या पानी, चिया सीड्स को किसमें भिगोकर खाना फायदेमंद है?

चिया सीड्स को भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है। इससे इन्हें पचाना काफी आसान हो जाता है। 24 घंटे भीगे हुए चिया सीड्स से फैटी एसिड को आसानी से निकाला जा सकता है। लेकिन चिया सीड्स को दूध या पानी किसमें भिगोकर खाना फायदेमंद है। आइये जानते हैं।

चिया सीड्स को पानी में भिगोकर खाने पर ये जेल जैसा बन जाते हैं। आप इसे आधा घंटे से लेकर 24 घंटे तक के लिए पानी में भिगो सकते हैं। डाइटिशियन स्वाति सिंह से मुताबिक, चिया सीड्स को 15 घंटे से ज्यादा भिगोने से ये ग्लूटेन फ्री बन जाता है जिसे आप किसी भी चीज में इस्तेमाल कर सकते हैं। पानी में भीगे चिया सीड्स आसानी से पच जाते हैं और इसमें ओमेगा 6 के मुकाबले ओमेगा 3 फैटी एसिड की मात्रा बढ़ जाती है।
1/5 Image Source : Magnific

2/5 Image Source : Magnific
पानी में भीगे हुए चिया सीड्स किसी भी खाने के ग्लाइसेमिक इंडेक्स को कम कर देते हैं, जिससे ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता। भीगे हुए चिया सीड्स खाने से फाइबर भरपूर मिलता है जो पाचन क्रिया को धीमा करता है और जल्दी भूख नहीं लगने देता। पेट के लिए भीगे चिया सीड्स प्रोबायोटिक का काम करते हैं। इससे कब्ज की समस्या में राहत मिलती है।
3/5 Image Source : Magnific
वहीं चिया सीड्स को दूध में भिगोकर खाने से इसके पोषक तत्व बढ़ जाते हैं। दूध में डालकर चिया सीड पुडिंग और स्मूदी बना सकते हैं। इससे शरीर को प्रोटीन, फैट, फाइबर, विटामिन और कैलोरी सभी एक साथ मिल जाते हैं। ये आपके लिए एक कंप्लीट नाश्ता बन जाता है।
4/5 Image Source : Magnific
चिया सीड्स में मैग्नीशियम होता है जो दूध में पाए जाने वाले विटामिन डी से अच्छी तरह शरीर में पहुंचता है। दूध के साथ चिया सीड्स का सेवन पेट को लंबे समय तक फुल रखता है। वजन घटाने वालों के लिए ये हेल्दी और लंबे समय तक भूख न लगने वाला नाश्ता है, जिसमें प्रोटीन, फाइबर और फैट हेल्दी मात्रा में पाया जाता है।
5/5 Image Source : Magnific
दूध और पानी, चिया सीड्स को दोनों में भिगोकर खा सकते हैं। लेकिन दूध में भीगे हुए चिया सीड्स में अधिक पोषक तत्व होते हैं। जो कम कैलोरी वाला, हाइड्रेटिंग स्नैक खाना चाहते हैं वो पानी में भीगे हुए चिया सीड्स खा सकते हैं। लेकिन जो लोग प्रोटीन, विटामिन डी और कैल्शियम से भरपूर पौष्टिक आहार चाहते हैं, उनके लिए फुल क्रीम दूध में भिगोए हुए चिया सीड्स सबसे अच्छा विकल्प है। आप किसी प्लांट-बेस्ड मिल्क में भी इन्हें भिगोकर खा सकते हैं।