कैल्शियम की कमी होने पर इन चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने दी सलाह

शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियों और मसल्स में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में डॉ. बता रही हैं कि कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में किन चीजों का होना ज़रूरी है?

शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जिसकी वजह से हड्डियों और मसल्स में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। खासकर, सुबह उठते पर शरीर में अकड़न महसूस हो सकता है।  इसके साथ ही उठने बैठने पर, कमर, पीठ और घुटनों का दर्द बढ़ जाता है। ऐसे में पुणे में स्थित इनामदार मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट और जनरल फिजिशियन, डॉ. शालिनी सिंह सालुंखे बता रही हैं कि कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में किन चीजों का होना ज़रूरी है?
1/5 Image Source : MAGNIFIC

2/5 Image Source : UNSPLASH
रागी: रागी में भरपूर मात्रा ने कैल्शियम पाया जाता है। अगर आप अपनी डाइट में 100 ग्राम रागी शामिल करते हैं तो इससे आपको लगभग 350 मिलीग्राम कैल्शियम मिल सकता है। तो इसलिए इसकी कमी को पूरा करने के लिए आप गेंहू की जगह रागी की रोटी को अपनी डाइट में शामिल करें।
3/5 Image Source : UNSPLASH
तिल: डॉक्टर के मुताबिक, तिल में भी भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। 30 ग्राम तिल में लगभग 300 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। ऐसे में आप अपनी हड्डियों को मजबूत रखने के लिए अपनी डाइट में तिल के लड्डू को शामिल करें।
4/5 Image Source : UNSPLASH
सोया चंक: अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए अपनी डाइट में सोया चंक को ज़रूर शामिल करें। ख़ास बात यह है कि सोया कैल्शियम के साथ प्रोटीन की कमी को भी पूरा करता है। अगर आप अपनी डाइट में 50 ग्राम सोया शामिल करते हैं तो आपको लगभग 130 मिलीग्राम कैल्शियम मिल सकता है।
5/5 Image Source : UNSPLASH
मखाना: मखाना का सेवन करने से न केवल हड्डियां मजबूत होंगी बल्कि आपके पाचन क्षमता भी बेहतर होगी। 50 ग्राम मखाना का सेवन करने से आपको लगभग 130 मिलीग्राम कैल्शियम मिल सकता है