खाली पेट भूलकर भी न करें इन फलों का सेवन, हो जाएगी गैस की समस्या

Published : Feb 18, 2026 08:52 am IST, Updated : Feb 18, 2026 08:52 am IST
  • Image Source : Freepik

    संतरा, मौसंबी, नींबू और अंगूर जैसे फलों में साइट्रिक एसिड और फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। खाली पेट इन्हें खाने से पेट में जलन, एसिडिटी और सीने में जलन हो सकती है।

  • Image Source : Freepik

    अमरूद विटामिन C से भरपूर होता है, लेकिन खाली पेट यह सबको सूट नहीं करता। इसकी तासीर ठंडी होती है और इसमें मौजूद फाइबर पेट दर्द या मरोड़ पैदा कर सकते हैं।

  • Image Source : Freepik

    नाशपाती में कच्चा फाइबर होता है। यह फाइबर पेट की नाजुक श्लेष्मा झिल्ली को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे पाचन में समस्या हो सकती है।

  • Image Source : Freepik

    केले में मैग्नीशियम और पोटेशियम की मात्रा बहुत अधिक होती है। खाली पेट केला खाने से ब्लड में मैग्नीशियम की मात्रा अचानक बढ़ सकती है, जो हृदय के लिए कैल्शियम-मैग्नीशियम का संतुलन बिगाड़ सकती है।

  • Image Source : Freepik

    अनानास में ब्रोमेलैन एंजाइम होता है। खाली पेट इसका सेवन करने से पेट में सूजन, गैस और भारीपन महसूस हो सकता है।