डॉक्टर शुभम वत्स ने बताया इलायची खाने के फायदे

डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार रोज इलायची खाने से शरीर को कई बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इलायची केवल स्वाद और सुगंध बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि एक औषधि के रूप में भी काम करती है। यहां जान लें इसके फायदे।

पाचन तंत्र में सुधार: इलायची पेट की गैस, एसिडिटी, कब्ज और अपच की समस्या को दूर करती है। इसके सेवन से सीने में जलन और मिचली महसूस होने में भी राहत मिलती है।
1/5 Image Source : magnific
पाचन तंत्र में सुधार: इलायची पेट की गैस, एसिडिटी, कब्ज और अपच की समस्या को दूर करती है। इसके सेवन से सीने में जलन और मिचली महसूस होने में भी राहत मिलती है।
2/5 Image Source : magnific
मुंह की बदबू से छुटकारा: इलायची में नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसे चबाने से मुंह के हानिकारक बैक्टीरिया खत्म होते हैं, सांसों की बदबू दूर होती है और दांत व मसूड़े स्वस्थ रहते हैं।
3/5 Image Source : magnific
ब्लड प्रेशर कंट्रोल: इलायची में एंटीऑक्सीडेंट और मूत्रवर्धक गुण पाए जाते हैं। यह शरीर से अतिरिक्त पानी और टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करती है।
4/5 Image Source : magnific
डिटॉक्सिफिकेशन: यह लिवर और किडनी में जमा जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है, जिससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और त्वचा में भी निखार आता है।
5/5 Image Source : magnific
सांस और अस्थमा में राहत: इलायची की तासीर फेफड़ों में ब्लड फ्लो को बढ़ाती है। यह खांसी, जुकाम और सांस से जुड़ी समस्याओं में आराम पहुंचाती है।