रात को सोने से पहले पिएं लौंग का पानी,डॉक्टर ने बताए कमाल के फायदे

लौंग का सेवन हम सभी लोग करते हैं। आपने अपने घर में भी देखा होगा कि रात को डिनर के बाद घर के बड़े बुजुर्ग मुंह में लौंग चबाते हैं। लौंग मुंह की दुर्गंध दूर करने के साथ साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि लौंग का पानी पीने से क्या फायदे होते हैं। डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने यूट्यूब चैनल

पाचन क्रिया में सुधार: लौंग में पाचक एंजाइमों को उत्तेजित करने वाले गुण होते हैं। रात में इसका पानी पीने से गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
1/5 Image Source : magnific
पाचन क्रिया में सुधार: लौंग में पाचक एंजाइमों को उत्तेजित करने वाले गुण होते हैं। रात में इसका पानी पीने से गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
2/5 Image Source : magnific
इम्यून सिस्टम करे बूस्ट: लौंग में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर बार-बार होने वाले सर्दी, जुकाम और मौसमी संक्रमण से बचाव करता है।
3/5 Image Source : magnific
मुंह और दांतों के लिए: लौंग में यूजीनॉल नामक तत्व पाया जाता है, जो एक नेचुरल एंटी-सेप्टिक है। सोने से पहले इसे पीने से मुंह के हानिकारक बैक्टीरिया खत्म होते हैं, सांसों की बदबू दूर होती है और दांत या मसूड़ों के दर्द से राहत मिलती है।
4/5 Image Source : magnific
तनाव और बेहतर नींद में मददगार: लौंग का पानी मांसपेशियों को आराम देने और दिमाग को शांत करने में मदद करता है। तनाव या चिंता के कारण जिन्हें रात में जल्दी नींद नहीं आती, उनके लिए यह एक नेचुरल रिलेक्सेंट की तरह काम करता है।
5/5 Image Source : magnific
विषैले पदार्थों को बाहर निकाले: यह रातभर शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है, जिससे लिवर और किडनी का काम आसान हो जाता है। त्वचा पर होने वाले मुंहासे और दाग-धब्बों में सुधार होता है, क्योंकि खून साफ होता है।