गुड़ और घी का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद, जानें सर्दियों में क्यों है ज़रूरी सेवन?

घी और गुड़ का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए लाभकारी है। आयुर्वेद के अनुसार,ये मिश्रण स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। घी और गुड़ में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सर्दियों के लिए काल समान होते हैं। तो, चलिए जानते हैं सर्दियों में घी और गुड़ एक साथ खाने से क्या होता है?

घी और गुड़ का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए लाभकारी है। आयुर्वेद के अनुसार ये मिश्रण स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। घी और गुड़ में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सर्दियों के लिए काल समान होते हैं।घी और गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। तो, चलिए जानते हैं सर्दियों में घी और गुड़ एक साथ खाने से क्या होता है?
1/6 Image Source : social

2/6 Image Source : social
गुड़ और घी का सेवन उन लोगों को लिए फायदेमंद है जिनके जोड़ों में हमेशा दर्द रहता है यानी जो लोग हड्डियों के दर्द से परेशान रहते हैं। गुड़ में कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है जो हड्डियों को मजबूत करने में सहायक होता है। वहीं देसी घी में विटामिन के 2 होता है। ये विटामिन हड्डियों तक कैल्शियम को पहुंचाने का काम करता है।
3/6 Image Source : social
घी में गुड़ मिलाकर खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। जब भी आपको थकान हो तो तुरंत इनका सेवन करें।
4/6 Image Source : social
आयरन और आवश्यक फैटी एसिड से भरपूर गुड़ और घी का ये कॉम्बिनेशन ना केवल मीठा खाने की इच्छा को पूरा करेगा बल्कि लो इम्यूनिटी को बूस्ट भी करता है।
5/6 Image Source : social
अगर किसी को सर्दी और जुकाम हो गया हो तो उसे गुड़ और घी का सेवन करना चाहिए। साथ ही गुड़ और घी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। गुड़ खून में खराब टॉक्सिन को दूर करने में मदद करता है। इससे खून साफ हो जाता है और स्किन में चमक आ जाती है।
6/6 Image Source : social
गुड़ और घी खाने से शरीर में कभी भी आयरन की कमी नहीं होगी। खासतौर पर जो लोग एनीमिया के शिकार हैं वो चीनी की जगह गुड़ खाएं। इससे उन्हें फायदा होगा।