आपका शरीर कितना हेल्दी है? घर पर ही इन टेस्ट से चल जाएगा पता

अगर आप जानना चाहते हैं आपका शरीर कितना हेल्दी है तो घर पर ही इन कुछ आसान टेस्ट से पता लगा सकते हैं। ये टेस्ट शरीर की फिटनेस और हेल्थ के बारे में शुरुआती संकेत दे सकते हैं।

आपको कोई बीमारी है या नहीं यह आपके ब्लड टेस्ट में बहुत बाद में पता चलता है लेकिन आपका शरीर बहुत पहले ही सिग्नल देना शुरू कर देता है। पुणे स्थित इनामदार मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट और जनरल फिजिशियन डॉ. शालिनी सालुंखे के मुताबिक, अगर आप जानना चाहते हैं आपका शरीर कितना हेल्दी है तो कुछ आसान टेस्ट घर बैठे भी किए जा सकते हैं।
1/5 Image Source : MAGNIFIC

2/5 Image Source : UNSPLASH
तीन मिनट तक सीढ़ियों पर चढ़ना उतरना: तीन मिनट तक सीढ़ियों पर चढ़े, उतरें और फिर तुरंत बैठ जाएं। अगर तीन से चार मिनट में आपका हार्ट रेट यानी ब्रीदिंग नॉर्मल हो जाए तो इसका मतलब है कि आपका हार्ट हेल्दी है। इसे मेडिकल भाषा में रिकवरी हार्ट रेट टेस्ट कहा जाता है।
3/5 Image Source : UNSPLASH
तीस सेकेंड तक सांस रोकना: एक लंबी गहरी सांस लें और फिर तीस सेकेंड तक उसे रोकें। अगर आप तीस सेकेंड तक अपना सांस रोक पाते हैं तो इसका मतलब है कि आपके फेफड़े हेल्दी हैं।
4/5 Image Source : MAGNIFIC
एक पैर पर खड़े हो जाएं: एक पैर की एड़ी को दूसरे पैरों के जांघें के पास रखकर एक पैर पर खड़े हो जाएं। अब एक से लेकर पचास तक गिनती करें। अगर आप बीस तक गिनती करते हुए नहीं गिरते हैं तो इसका मतलब है कि आपका दिमाग स्वस्थ है।
5/5 Image Source : unsplash
बिना झाग वाला पेशाब: अगर आपको दिनभर में चार से पांच बार बिना झाग वाले हल्के पीले रंग का यूरिन हो रहा है तो इसक मतलब है कि आपका किडनी हेल्दी है।