फैटी लिवर के मरीज को 1 दिन में कितना तेल खाना चाहिए?

फैटी लिवर यानि लिवर में फैट का जमा होना, ये गंभीर समस्या है जिससे आपका पूरा स्वास्थ्य प्रभावित होता है। जिन लोगों को फैटी लिवर है उन्हें तेल की मात्रा सीमित कर देनी चाहिए। WHO के मुताबिक एक स्वस्थ इंसान को दिनभर में 3-4 टीस्पून यानि करीब 15-20 ml तेल का सेवन करना चाहिए।
1/5 Image Source : Freepik

2/5 Image Source : Freepik
फैटी लिवर होने पर आपको दिनभर में सिर्फ 2-3 चम्मच से ज्यादा तेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे लिवर में फैट डिपॉजिट को कम किया जा सकता है। इन लोगों को फ्राई की गई चीजों के सेवन से बचना चाहिए।
3/5 Image Source : Freepik
ऐसे लोगों को देसी घी, मक्खन, नारियल तेल और पाम तेल वाले खाने से बचना चाहिए। ये सैचुरेटेड फैट ट्राइग्लिसराइड्स को बढ़ाता है, जिसकी वजह से लिवर में वसा जमा होने लगता है औ सूजन बढ़ जाती है।
4/5 Image Source : Freepik
आप सीमित मात्रा में ही जैतून का तेल (Olive Oil) खा सकते हैं। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है जो फैटी लिवर के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इसके अलावा कैनोला तेल, अलसी का तेल, सरसों का तेल भी सीमित इस्तेमाल कर सकते हैं।
5/5 Image Source : Freepik
फैटी लिवर को डाइट से काफी कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा मोटापा कम रखने से, चीनी, कोल्ड ड्रिंक और प्रोसेस्ड फूड से बचने से फैटी लिवर से बचा जा सकता है। साथ ही 30-45 मिनट कोई व्यायाम करना चाहिए।