कैसे पता करें शरीर का हाइड्रेशन लेवल कितना है, डॉक्टर ने बताया तरीका

आयुर्वेदिक डॉक्टर परमेश्वर अरोड़ा ने फेसबुक पर शेयर एक वीडियो में बताया कि अगर आप जांचना चाहते हैं कि शरीर का हाइड्रेशन लेवल कितना है तो इसमें ये महत्वपूर्ण नहीं है कि आपने कितना पानी पीया, बल्कि आपने कितना यूरिन पास किया ये महत्वपूर्ण है।
1/5 Image Source : Magnific
आयुर्वेदिक डॉक्टर परमेश्वर अरोड़ा ने फेसबुक पर शेयर एक वीडियो में बताया कि अगर आप जांचना चाहते हैं कि शरीर का हाइड्रेशन लेवल कितना है तो इसमें ये महत्वपूर्ण नहीं है कि आपने कितना पानी पीया, बल्कि आपने कितना यूरिन पास किया ये महत्वपूर्ण है।
2/5 Image Source : Magnific
अगर कोई व्यक्ति 24 घंटे में लगभग 750 ml यूरिन पास करता है यानि 3 बार खुलकर पेशाब जाता है तो समझ लें उसके शरीर का हाइड्रेशन लेवल एकदम सही है। क्योंकि पानी कितना पी रहे हैं ये जरूरी नहीं है।
3/5 Image Source : Magnific
आप क्या फिजिकल एक्टिविटी कर रहे हैं। आप किस सीजन में हैं। आपके शरीर का टाइप क्या है। अगर आप पित्त प्रकृति के हैं तो आपको प्यास ज्यादा लगेगी। अगर आप कफ प्रकृति के हैं तो आपको प्यास कम लगेगी।
4/5 Image Source : Magnific
भले ही गर्मी है और हम दिनभर एसी में बैठे रहें तो प्यास कम लगेगी। लेकिन अगर ग्राउंड में खेलना शुरू कर दें, तो प्यास ज्यादा लगेगी। इसलिए 8 गिलास एक दिन में पीने का कॉन्सेप्ट नहीं है।
5/5 Image Source : Magnific
भले ही सर्दी का मौसम क्यों न हो, लेकिन ग्राउंड में सुबह से शाम खेलने मे बिता रहे हैं तो हो सकता है कि हम दिनभर में 16 गिलास से ज्यादा पानी पी जाएं। तो पानी की मात्रा एक व्यक्ति के लिए भी निश्चित नहीं हो सकती है।