दाद को जड़ से खत्म करने की दवा, अपना लें ये आयुर्वेदिक उपाय

दाद होना एक तरह का फंगल इंफेक्शन है, जो हाथ, कमर, पैर या शरीर के किसी भी दूसरे हिस्से पर हो सकता है। दाद में रेड कलर की एक रिंग जैसी बन जाती है जिसमें काफी तेज खुजली होती है। दाद तेजी से फैलने वाला इंफेक्शन है जिसका इलाज करना जरूरी है।
1/5 Image Source : Freepik
दाद होना एक तरह का फंगल इंफेक्शन है, जो हाथ, कमर, पैर या शरीर के किसी भी दूसरे हिस्से पर हो सकता है। दाद में रेड कलर की एक रिंग जैसी बन जाती है जिसमें काफी तेज खुजली होती है। दाद तेजी से फैलने वाला इंफेक्शन है जिसका इलाज करना जरूरी है।
2/5 Image Source : Freepik
दाद होने पर नारियल का तेल असरदार उपचार है। नारियल के तेल में एंटी-फंगल तत्व होते हैं जो दाद तो ठीक कर खुजली को कम करते हैं। नारियल का तेल लगाने से जलन भी कम होती है। दाद वाली जगह पर दिन में 4 बार नारियल का तेल लगाने से फायदा होगा।
3/5 Image Source : Freepik
हल्दी भी दाद में फायदेमंद होती है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमटरी और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं जो खुजली को कम करने में असरदार साबित होते हैं। दाद वाली जगह पर हल्की का गाढ़ा पेस्ट बनाकर इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आराम मिलेगा।
4/5 Image Source : Freepik
फोड़े को ठीक करने के लिए नीम का उपयोग किया जाता है। ठीक उसी तरह से दाद में नीम किसी औषधीय से कम असरदार नहीं होता। नीम में एंटी-फंगल गुण होते हैं जो इंफेक्शन को दूर करते हैं। दाद होने पर नीम की पत्तियों का लेप लगा सकते हैं। आप नीम का तेल भी लगा सकते हैं।
5/5 Image Source : Freepik
स्किन इंफेक्शन को दूर करने के लिए एलोवेरा का उपयोग अच्छा माना जाता है। दाद होने पर भी एलोवेरा जेल का उपयोग कर सकते हैं। एलोवेरा में पाए जाने वाले एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण स्किन इंफेक्शन को दूर करते हैं। इससे त्वचा को ठंडक मिलती है और खुजली शांत होती है।