खून बढ़ाने के लिए कौन सी 5 सब्जियां खानी चाहिए?

शरीर में खून बढ़ाने के लिए सबसे अच्छी सब्जी चुकंदर को माना जाता है। चुकंदर खाने से हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ने लगता है। चुकंदर में आयरन की मात्रा अधिक होती है और पोटेशियम के साथ फाइबर भी भरपूर पाया जाता है। चुकंदर खाने से शरीर को फोलिक एसिड मिलता है। खून बढ़ाने के लिए रोज चुकंदर का जूस पीएं या सलाद में चुकंदर खाएं।
1/5 Image Source : Freepik

2/5 Image Source : Freepik
खून की कमी होने पर आपको डाइट में पालक जरूर शामिल करना चाहिए। पालक खाने से एनीमिया की समस्या को दूर किया जा सकता है। पालक में आयरन की मात्रा अच्छी होती है। पालक में विटामिन सी और फोलेट भी पाया जाता है जो शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाता है।
3/5 Image Source : Freepik
सहजन की पत्तियां भी आयरन की कमी दूर करते हैं। सहजन की पत्तियों को खा सकते हैं या सहजन का पाउडर और जूस पी सकते हैं। इससे हीमोग्लोबिन बढ़ने लगेगा और शरीर में जिंक, आयरन, कॉपर, मैग्नीशियम जैसे मिनिरल की कमी पूरी होगी। इससे विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी भी मिलता है।
4/5 Image Source : Freepik
खून कम होने पर लौकी की सब्जी खाना भी फायदेमंद होता है। लौकी खून की कमी वालों के लिए एक बढ़िया फूड है। खून बढ़ाने के लिए लौकी का जूस अच्छा है। लौकी में आयरन और पोटैशियम की मात्रा अच्छी पाई जाती है। इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
5/5 Image Source : Freepik
सर्दियों में शकरकंद खाना भी फायदेमंद होता है। इसमें आयरन की मात्रा अच्छी होती है जिससे शरीर में खून बढ़ता है और हीमोग्लोबिन में भी सुधार आता है। शकरकंद में विटामिन ए और विटामिन सी भी पाया जाता है। इसे उबालकर या भूनकर खा सकते हैं।