घर बैठे कैसे पता करें फैटी लिवर है या नहीं? एक्सपर्ट ने बताए टेस्ट

आजकल की खराब जीवनशैली फैटी लिवर की एक मुख्य वजह है। ऐसे में डॉक्टर बता रही हैं कि आप घर बैठे इसका पता कैसे लगाएं?

आजकल की बिगड़ती जीवनशैली, खराब खानपान से लिवर में एक्स्ट्रा चर्बी जमा होने से फैटी लिवर की समस्या होती है। ऐसे में पुणे स्थित इनामदार हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट और जनरल फिजिशियन डॉक्टर शालिनी सालुंखे बता रही हैं कि आप घर बैठे किन तरीको से पता लगा सकते हैं कि आपको फैटी लिवर है या नहीं?
1/5 Image Source : UNSPLASH

2/5 Image Source : UNSPLASH
कमर की साइज़: कमर की साइज से आप पता लगा सकते हैं कि आपको फैटी लिवर है या नहीं। अगर पुरुषों के कमर की साइज़ चालीस इंच और महिलाओं में 35 इंच से ज़्यादा है तो फैटी लिवर हो सकता है।
3/5 Image Source : UNSPLASH
बढ़ा हुआ फास्टिंग ब्लड शुगर: अगर आपका फास्टिंग ब्लड शुगर बढ़ा हुआ आ रहा है लेकिन खाने के बाद आपका शुगर नार्मल है तो यह फैटी लिवर का शुरूआती संकेत हो सकता है।
4/5 Image Source : UNSPLASH
पेट की चर्बी बढ़ना: अगर आपका वजन तो नहीं बढ़ रहा है लेकिन पेट के आसपास चर्बी जम रही है तो यह फैटी लिवर का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब शरीर इंसुलिन का ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पाता है, तो इस वह से पेट के पास फैट जमा होता है।
5/5 Image Source : UNSPLASH
गर्दन की साइज: आप आपके गर्दन की साइज़ से भी फैटी लीवर का पता लगा सकते हैं। अगर पुरुषों के गर्दन की साइज़ 14 इंच और महिलाओं की 13 इंच से ज़्यादा है तो फैटी लिवर हो सकता है।