घुटनों के दर्द से हैं परेशान, तो अपनाकर देखें ये आसान उपाय

घुटनों का दर्द आजकल एक आम समस्या बन गई है, जो न केवल बुजुर्गों को बल्कि युवाओं को भी प्रभावित कर रही है। अगर दर्द किसी गंभीर चोट की वजह से नहीं है, तो आप इन आसान घरेलू उपायों और लाइफस्टाइल में बदलाव करके राहत पा सकते हैं।

हल्दी में 'करक्यूमिन' होता है जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। रोज रात को गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पिएं।
1/5 Image Source : FREEPIK
हल्दी में 'करक्यूमिन' होता है जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। रोज रात को गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पिएं।
2/5 Image Source : FREEPIK
एक चम्मच मेथी दाने को रात भर पानी में भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट इन्हें चबाकर खाएं और वह पानी भी पी लें।
3/5 Image Source : FREEPIK
अदरक सूजन और दर्द को कम करने में मददगार है। आप अदरक का रस शहद के साथ ले सकते हैं या अदरक के तेल से मालिश कर सकते हैं।
4/5 Image Source : FREEPIK
इसे हल्का गुनगुना करके घुटनों पर हल्के हाथ से मालिश करें। इससे भी काफी आराम मिल सकता है।
5/5 Image Source : FREEPIK
सरसों के तेल में लहसुन की 2-3 कलियां जलाकर उस तेल से मालिश करें। इससे भी काफी हद तक आराम मिल सकता है।