सुबह खाली पेट अमरूद खाना चाहिए या नहीं?

अमरूद सेहत के लिए बहुत फायदेमंद फल है। अमरूद में फाइबर और विटामिन भरपूर पाए जाते हैं। सर्दियों में बीमारियों को शरीर से दूर रखना है तो रोजाना 1-2 अमरूद जरूर खाने चाहिए। लेकिन ये जान लें कि अमरूद कब और कैसे खाना चाहिए।
1/5 Image Source : Freepik
अमरूद सेहत के लिए बहुत फायदेमंद फल है। अमरूद में फाइबर और विटामिन भरपूर पाए जाते हैं। सर्दियों में बीमारियों को शरीर से दूर रखना है तो रोजाना 1-2 अमरूद जरूर खाने चाहिए। लेकिन ये जान लें कि अमरूद कब और कैसे खाना चाहिए।
2/5 Image Source : Freepik
सुबह खाली पेट अमरूद खा सकते हैं लेकिन कुछ लोगों को इससे परेशानी हो सकती है। अगर आपको सर्दी जुकाम हो रखा है या पाचन तंत्र कमजोर है तो खाली सुबह खाली पेट अमरूद खाने से बचना चाहिए।
3/5 Image Source : Freepik
अमरूद के बीज पचने में समय लगता है। कई बार सुबह खाली पेट अमरूद खाने से पेट दर्द, सर्दी-जुकाम की परेशानी हो सकती है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट अमरूद खाने का सही समय नाश्ते के बाद मानते हैं। हल्का कुछ खाने के बाद अमरूद खा सकते हैं।
4/5 Image Source : Freepik
अमरूद खाने का सबसे अच्छा समय दोपहर का होता है। आप खाने के बाद भी 3-4 बजे अमरूद खा सकते हैं। इस समय अमरूद शरीर को फायदे ही फायदे पहुंचाता है। इससे कोई नुकसान नहीं होता है।
5/5 Image Source : Freepik
सुबह की तरह रात के वक्त भी अमरूद खाने से परहेज करना चाहिए। रात में अमरूद ठंडा कर सकता है। इससे सर्दी जुकाम और बढ़ सकता है। रात में अमरूद पाचन से जुड़ी परेशानियां पैदा कर सकता है।