आपका शरीर हेल्दी है या अनहेल्दी? इन तरीकों से घर बैठे खुद से करें पता

आप सच में हेल्दी हैं या नहीं यह जानने के लिए आपको ब्लड टेस्ट करने की ज़रूरत नहीं है। आपका शरीर कितना हेल्दी है इसकी जांच आप खुद ही कर सकते हैं। इन टेस्ट को करने के लिए आपको एक भी पैसे खर्च करने की ज़रूरत नहीं है। चलिए जानते हैं आप हेल्दी हैं या अनहेल्दी घर बैठे कैसे पता करें?
1/5 Image Source : freepik

2/5 Image Source : freepik
स्किन पिंच करें: आप अपना स्किन पिंच करें। अगर दो सेकेंड्स से ज़्यादा का समय लगता है स्किन को वापस आने में तो समझ जाएं आपके शरीर में पानी की बहुत ज़्यादा कमी है। यानी आपका बॉडी हाइड्रेटेड नहीं है।
3/5 Image Source : freepik
ज़मीन पर बैठकर बिना सहारा लिए उठें: आपकी कोर मसल्स कैसी है यह जानने के लिए सबसे पहले ज़मीन पर बैठ जाएं। ज़मीन पर बैठने के बाद बिना हाथ टिकाए या फिर बिना सहारा लिए उठें और खड़े हो जाएं। अगर आप ऐसा कर पा रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपकी कोर मसल्स मजबूत है और जॉइंट स्ट्रांग है।
4/5 Image Source : freepik
30 सेकेंड्स तक सांस को रोकना: लंबी गहरी सांस लेने के बाद आप 30 सेकेंड्स तक अपनी सांस को रोककर रखें। अगर आप ऐसा कर आप रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपके फेफड़े हेल्दी हैं।
5/5 Image Source : freepik
एक मिनट में तीन फ्लोर तक सीढ़ियां चढ़ना: अगर आप एक मिनट में तीन फ्लोर तक बिना थके सीढ़ियां चढ़ पा रहे हैं। सीढ़ियां चढ़ने के बाद अगर आपकी सांस नहीं फूल रही है तो इसका मतलब है आपका हार्ट हेल्दी है