शहद और दालचीनी का मिश्रण है सेहत के लिए फायदेमंद, डॉक्टर से जानें सेवन का सही तरीका

शहद और दालचीनी का इस्तेमाल आयुर्वेद में सदियों से किया जा रहा है। लेकिन अगर आप इन दोनों का इस्तेमाल एक साथ करते हैं तो इनके फायदों की लिस्ट बढ़ जाती है। डॉक्टर बिमल छाजर कहते हैं कि इन दोनों में एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इन्फ्लेमेंटरी कम्पाउंडस भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। चलिए जानते हैं सेवन का सही तरीका और इसके फायदे
1/5 Image Source : UNSPLASH

2/5 Image Source : MAGNIFIC
डाइजेशन के लिए फायदेमंद: शहद और दालचीनी का कॉम्बिनेशन डाइजेशन को बेहतर करता है। शहद में मौजूद प्रीबायोटिक्स और दालचीनी के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मिलकर, कब्ज, एसिडिटी और पेट से जुड़ी कई समस्याओं को कंट्रोल करने में फायदेमंद है।
3/5 Image Source : UNSPLASH
हार्ट के लिए फायदेमंद: डॉक्टर छाजेर कहते हैं कि शहद और दालचीनी का कॉम्बिनेशन दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। यह संयोजन बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मदद कर सकता है
4/5 Image Source : MAGNIFIC
शुगर करता है कंट्रोल: शहद और दालचीनी का मिश्रण बढ़ा हुआ ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में फायदेमंद है। बता दें, दालचीनी इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाती है और शहद एक नेचुरल स्वीटनर है। हालांकि इस मिश्रण का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर को ज़रूर कंसल्ट करें।
5/5 Image Source : MAGNIFIC
शहद और दालचीनी का एक साथ इस्तेमाल करने के लिए एक चम्मच शहद में आधी चम्मच दालचीनी का पाउडर लें और एक गिलास गुनगुन पानी में डालकर मिलाएं और सुबह खाली पेट पिएं।