दिल्ली नोएडा की बारिश में तेजी से बढ़ने लगा है मच्छरों का प्रकोप, जानें कैसे करें इनसे अपना बचाव?

दिल्ली-एनसीआर में इस समय खूब बारिश हो रही है। बरसात की वजह से गर्मी से छुटकारा तो मिलता है लेकिन उसके साथ ही मच्छरों का आंतक भी शुरू हो जाता है। मच्छरों की वजह से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इन गंभीर बीमारियों से बचने के लिए अपना बचाव करना बहुत ज़रूरी है। तो चलिए जानते हैं मच्छरों के प्रकोप से कैसे करें बचाव?
1/5 Image Source : unsplash

2/5 Image Source : freepik
मच्छरों से अपना बचाव करने के लिए खिड़की और दरवाजे पर पतली वाली जाली लगवाएं। शाम होते ही खिड़की और दरवाजों को बंद कर दें. सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। साथ ही शरीर के खुले हिस्सों पर मॉस्किटो रिपेलेंट क्रीम या स्प्रे लगाएं।
3/5 Image Source : freepik
अपने घर के आसपास, बिल्कुल भी पानी जमा न होने दें। हर हफ्ते गार्डन और टैरेस की सफाई करें। घर के आसपास की नालियों और पाइप को साफ करें और हाइजीन मेंटेन करें।
4/5 Image Source : freepik
मच्छरों से बचाव के लिए शाम के समय, बाहर जाते समय पूरी बाजू के कपड़े और पैंट पहनें ताकि शरीर का ज़्यादा हिस्सा ढका रहे। बच्चों को स्कूल भेजते समय या खुद बाहर जाते समय मॉस्किटो रिपेलेंट ज़रूर लगाएं।
5/5 Image Source : freepik
मच्छर भगाने के लिए कुछ नुस्खों का इस्तेमाल करें। नीम की पत्तियाँ, कपूर या गोबर के उपले को जलाकर धुआँ करने से भी मच्छर भाग जाते हैं। लैवेंडर और पुदीने के तेल का इस्तेमाल करके भी आप घर में स्प्रे बना सकते हैं।