न्यूट्रिशनिस्ट ने बैड कोलेस्ट्रॉल के लिए दी फूड को रेटिंग, बताया कौन सा है कितना फायदेमंद?

न्यूट्रिशनिस्ट और वेट लॉस कोच लीमा महाजन ने कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताया है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने इन फूड्स के आधार पर रेटिंग भी दी है।

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर पर धमनियों में प्लाक जमा होने का खतरा बढ़ सकता है जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों की संभावना तेजी से बढ़ जाती है। ऐसे में ज़रूरी है कि उसे कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट बेहतर करे। न्यूट्रिशनिस्ट और वेट लॉस कोच लीमा महाजन ने अपने यू ट्यूब पर पर वीडियो शेयर कर बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने वाले फूड्स को रेटिंग दी है
1/5 Image Source : UNSPLASH

2/5 Image Source : UNSPLASH
सेब: सेब का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। लीमा महाजन कहती हैं कि अगर आपका बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है तो आप सेब का सेवन कर सकते हैं लेकिन इसे छिलके के साथ खाएं। उन्होंने लिस्टिंग में सेब को छटवें नंबर पर रखा।
3/5 Image Source : UNSPLASH
ओट्स: ओट्स फाइबर से भरपूर होता है और यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में फायदेमंद है। लीमा महाजन ओट्स को दो नंबर पर रखती है और कहती हैं कि अपनी डाइट में लंच या डिनर किसी भी एक समय ओट्स का सेवन करें क्योंकि यह सिर्फ कोलेस्ट्रॉल ही कंट्रोल नहीं करता है बल्कि पाचन को बेहतर करने के साथ वजन कम करने में भी मददगार है।
4/5 Image Source : india tv
मेथी दाना: लीमा महाजन के मुताबिक, छोटा सा दिखने वाला मेथी दाना कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है. यह न सिर्फ बैड कोलेस्टॉल कंट्रोल करता है बल्कि ब्लड शुगर को भी मैनेज करने में मदद करता है. उन्होंने बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने वाले फूड्स की अपनी लिस्ट में इस बीज को पाचंवे नंबर पर रखा है.
5/5 Image Source : INDIA TV
इसबगोल : लीमा महाजन के मुताबिक, इसबगोल बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में सबसे बेस्ट है। उन्होंने इसको नंबर एक पर रखा है। आप इसे भरपूर पानी के साथ लें, बेहतर होगा कि खाने से पहले या खाने के साथ लें। कभी-कभी लेने के बजाय इसे नियमित रूप से लेना ज़्यादा फ़ायदेमंद है।