बारिश के मौसम में बढ़ रहा मलेरिया का खतरा, जान लें लक्षण

बारिश के मौसम में जगह-जगह पानी जमा होने के कारण मच्छरों की तादाद तेजी से बढ़ती है, जिससे मलेरिया का खतरा काफी बढ़ जाता है। यह बीमारी मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलती है, जो अपने साथ प्लाज्मोडियम नाम का परजीवी लेकर घूमते हैं। ऐसे में यहां हम जानने की कोशिश करेंगे कि मलेरिया के लक्षण क्या होते हैं।

मलेरिया के मरीज को बहुत तेज ठंड लगती है और वह कांपने लगता है। कई बार दो-तीन कंबल ओढ़ने के बाद भी ठंड कम नहीं होती।
1/5 Image Source : Magnific
मलेरिया के मरीज को बहुत तेज ठंड लगती है और वह कांपने लगता है। कई बार दो-तीन कंबल ओढ़ने के बाद भी ठंड कम नहीं होती।
2/5 Image Source : Magnific
इसके बाद अचानक शरीर का तापमान बहुत बढ़ जाता है। इसके साथ ही तेज सिरदर्द और मांसपेशियों में जकड़न महसूस होती है।
3/5 Image Source : Magnific
कुछ घंटों बाद तेज पसीना आता है और बुखार उतर जाता है। शरीर में बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस होने लगती है।
4/5 Image Source : Magnific
मलेरिया के मरीजों में भूख की कमी देखने को मिलती है। इसके साथ ही उन्हें पेट में काफी तेज दर्द भी होता है।
5/5 Image Source : Magnific
जी मिचलाना और उल्टी होना भी मलेरिया के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में टेस्ट जरूर करवाएं।