सावधान! दबा कर खाते हैं चाट-पकौड़ी और समोसा तो इन गंभीर बीमारियों के लिए हो जाइए तैयार

आजकल लोगों में चाट, पकोड़े, बर्गर और समोसे खाने का चलन तेजी से बढ़ा है। सुबह का नाश्ता हो या फिर शाम का स्नैक्स आजकल लोग इन खाद्य पदार्थों का सेवन खूब कर रहे हैं। कई लोग तो घर का खाना ही नहीं खाते, सुबह से लेकर शाम तक चाट- पकोड़े पर निर्भर होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इन फूड्स का रोज़ाना सेवन करने से शरीर कई गंभीर बीमारियों का घर बन सकता है। चलिए जानते हैं इनके सेवन से किन बीमारियों का जोखिम बढ़ता है?
1/5 Image Source : unsplash

2/5 Image Source : instagram @tastemebaste
समोसे में ट्रांस फैट और मैदा होता है, जो वज़न के साथ बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है जिससे हृदय रोग के जोखिम की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। बर्गर में हाई फैट पनीर, प्रोसेस्ड मीट और सफेद ब्रेड होता है, जो वज़न और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का कारण बन सकता है। वहीं, चाट और पकोड़े में भी सेचुरेटेड फैट और नमक की मात्रा ज़्यादा होती है जो ब्लड प्रेशर के साथ स्ट्रोक का जोखिम भी बढ़ाते हैं।
3/5 Image Source : freepik
इन फूड्स में हाई सेचुरेटेड और ट्रांस फैट के साथ ज़्यादा मात्रा में सोडियम का इस्तेमाल होता है जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं और धमनियों को नुकसान पहुँचाते हैं जिससे नसों में रुकावट पैदा हो सकती हैं. इस वजह से दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
4/5 Image Source : freepik
इनमें खाद्य पदार्थों में बहुत ज़्यादा शुगर और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट की मात्रा इंसुलिन रजिस्टेंस और डायबिटीज का कारण बन सकती है। तले और प्रोसेस्ड फूड्स में मौजूद हैं कैलोरी वजन बढ़ने और मोटापे का कारण बन सकती है।
5/5 Image Source : unsplash
खराब तेल में बने इन मसालेदार फूड्स का लगातार सेवन डाइजेशन को खराब कर देता है। इन खाद्य पदार्थों में फाइबर की कमी से कब्ज और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।