Acid Reflux बढ़ने के पीछे छिपे हो सकते हैं ये कारण, डॉक्टर ने किया अलर्ट

एसिड रिफ्लक्स होने पर ज़रूरी नहीं है कि हार बार सीने में जलन महसूस हो। डॉक्टर बता रही हैं कि एसिड रिफ्लक्स बढ़ने पर कौन से छिपे हुए लक्षण अपने शरीर में दिख सकते हैं?

हर बार एसिड रिफ्लक्स होने पर से सीने में जलन महसूस हो यह ज़रूरी नहीं है। कई बार इसके लक्षण इतने नॉर्मल होते हैं कि लोगों को इसका पता ही नहीं चल पाता है। पुणे स्थित इनामदार हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट और जनरल फिजिशियन डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंखे कहती हैं कि ऐसे में इस समस्या को नजरअंदाज करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते हैं एसिड रिफ्लक्स बढ़ने की कुछ ऐसी ही छिपी हुई वजहों के बारे में।
1/5 Image Source : UNSPLASH

2/5 Image Source : UNSPLASH
गला खराब होना: अगर आपको अक्सर गले में घरघराहट होती है या रात को सोते समय सूखी खांसी आती है तो इस स्थिति को नज़रअंदाज़ न करें। गला खराब होना एसिड रिफ्लेक्स का एक मुख्य संकेत है।
3/5 Image Source : UNSPLASH
आवाज़ में बदलाव: अगर आपकी आवाज़ रह रहकर बदल जाती है या बहुत ज़्यादा भारी हो जाती है तो यह स्थिति भी एसिड रिफ्लक्स का एक संकेत हो सकती है.
4/5 Image Source : MAGNIFIC
बहुत ज़्यादा डकार: अगर आपने कुछ खाया नहीं है या समय पर भोजन किया है उसके बाद भी आपको लगातार डकार आ रही है तो यह भी एसिड रिफ्लक्स का एक संकेत हो सकता है
5/5 Image Source : UNSPLASH
सेंसिटिव दांत: अगर आपके दांत या मसूड़े बहुत ज़्यादा सेंसिटिव हो गए हैं तो हो सकता है कि एसिड रिफ्लक्स बढ़ गया है क्योंकि एसिड दांतों के एनिमल को कमजोर कर देता है जिससे दांत सेंसिटिव