ये फूड्स हार्ट को मजबूत बनाने में हैं फायदेमंद

अगर आप अपने हार्ट को हेल्दी और मजबूत बनाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में इन फूड्स को ज़रूर शामिल करें।

हार्ट अटैक के बाद दवाइयों से अपने दिल को ठीक रखने की बजाय डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें जो हार्ट को मजबूत बनाएं। कुछ पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स दिल को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। पुणे स्थित इनामदार हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंखे ने कुछ हेल्दी फूड्स की लिस्ट शेयर की है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार है
1/5 Image Source : MAGNIFIC

2/5 Image Source : MAGNIFIC
सत्तू: सत्तू एक प्लांट बेस्ड प्रोटीन है जो मसल्स को मजबूत बनाने के अलावा बैड कोलेस्ट्रल को कंट्रोल करने में मदद करता है. इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर शरीर में जाकर बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और दिल को सेहतमंद रखने में मदद करता है।
3/5 Image Source : MAGNIFIC
जौ: जौ में बीटा ग्लुकेन फाइबर होता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में असरदार है। यह समग्र हृदय स्वास्थ्य को सुधारने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायक है।
4/5 Image Source : MAGNIFIC
इसबगोल: इसबगोल सिर्फ पेट ही साफ नहीं करता है बल्कि इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल करने में मददगार है। यानी यह हार्ट के लिए बेहद लाभकारी है
5/5 Image Source : MAGNIFIC
सोया चंक और कद्दू के बीज: सोया में सिर्फ प्रोटीन ही नहीं होता है बल्कि इसका फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करने में मददगार है। कद्दू के बीज भी हार्ट हेल्थ में बेहद फायदेमंद माने जाते हैं