इन गलतियों से किडनी हो सकती है खराब

रोजाना की कुछ आदतें किडनी पर दबाव बढ़ाती हैं जिससे यह कमजोर होने लगती है। ऐसे में डॉक्टर बता रही हैं कि किडनी को हेल्दी बनाने के लिए कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए?

किडनी हमारे शरीर का सबसे ज़रूरी अंग है। यह शरीर से वेस्टेज और एक्स्ट्रा पानी को निकालने के साथ कई ज़रूरी काम करता है। लेकिन रोजाना की कुछ आदतें धीरे धीरे हमारी किडनी पर दबाव बढ़ाती हैं जिससे यह कमजोर होने लगती है। पुणे स्थित इनामदार हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट और जनरल फिजिशियन डॉक्टर शालिनी सालुंखे बता रही हैं किडनी को हेल्दी रखने के लिए कौन सी गलतियों से बचना चाहिए।
1/4 Image Source : UNSPLASH

2/4 Image Source : UNSPLASH
एसिडिटी की गोलियों का सेवन: अगर आप एसिडिटी को कम करने के लिए लगातार एंटासिड दवा खा रहे हैं तो यह आपक किडनी को डैमेज कर सकती है। दरअसल, इस दवाई का सेवन करने से किडनी के फिल्टर में सूजन आ सकती है, जिससे उसकी काम करने की क्षमता घट सकती है।
3/4 Image Source : UNSPLASH
एंटी बायोटिक का सेवन: अगर, आप बिना किसी डॉक्टर के सलाह के एंटी बायोटिक का सेवन कर रहे हैं तो यह आपके किडनी के लिए हानिकारक हो सकता है
4/4 Image Source : UNSPLASH
पेन किलर दवाइयों का सेवन: अगर आप बहुत ज़्यादा पेन किलर दवाइयों का सेवन कर रहे हैं तो यह भी किडनी को डैमेज कर सकती हैं। दरअसल पेन किलर दवाएं किडनी में ब्लड सर्कुलेशन को स्लो कर देती हैं, जिससे उसका फिल्टरिंग सिस्टम ठीक से काम नहीं करता है।