गर्दन की नस दबने पर शरीर में जो लक्षण दिखते हैं, उन्हें पहचानें कैसे? डॉक्टर ने बताया

गर्दन की नस दबने पर शुरुआत में ही शरीर कई तरह के संकेत देने लगता है। डॉक्टर बता रही हैं इन लक्षणों को कैसे पहचानें?

आजकल लोगों में गर्दन में दर्द और जकड़न की समस्या बढ़ गयी है। लंबे समय तक एक ही जगह बैठना, गलत पोश्चर और घंटों लैपटॉप या मोबाइल का इस्तेमाल करने से गर्दन पर दबाव बढ़ सकता है जिससे कई बार गर्दन की नस दब जाती है। ऐसे में पुणे स्थित इनामदार मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट और जनरल फिजिशियन डॉ. शालिनी सालुंखे के बता रही हैं गर्दन की नस दबने पर शरीर में कौन कौन से संकेत नज़र आ सकते हैं?
1/5 Image Source : UNSPLASH

2/5 Image Source : UNSPLASH
हाथ या उंगलियों में झुनझुनी: अगर आपके हाथ या उंगलियों में लगातार झुनझुनी महसूस हो रही है या हाथ सुन्न पड़ जा रहा है तो यह सर्वाइकल नर्व पर दबाव का शुरूआती संकेत हो सकता है।
3/5 Image Source : UNSPLASH
सिर के पिछले हिस्से में दर्द: अगर आपको सिर के पिछले हिस्से से लेकर गर्दन में दर्द उठता है और आप गर्दन को हिला नहीं पाते हैं तो यह भी गर्दन की नस दबने का एक लक्षण हो सकता है।
4/5 Image Source : UNSPLASH
चक्कर आना: अगर सोकर उठने के बाद या गर्दन हिलाते समय आपको चक्कर आता है तो यह भी गर्दन की नस दबने का एक संकेत हैं। दरअसल, जब गर्दन की मांसपेशियां या नदियां दबती हैं, तो दिमाग तक संतुलन के सिग्नल सही से नहीं पहुँच पाते हैं।
5/5 Image Source : UNSPLASH
कंधे और पीठ में दर्द: अगर गर्दन के साथ साथ आपके कंधे और पीठ में दर्द हो रहा है तो इसका मतलब है कि गर्दन की नस दबी हुई है। अगर यह समस्या ज़्यादा बढ़ गयी है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।