स्किन पर दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का संकेत

अपने स्किन पर होने वाले छोटे छोटे बदलावों को नज़रअंदाज़ न करें क्योंकि यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का भी एक संकेत हो सकता है।

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ना हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा नहीं है। हालांकि, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में कुछ खास लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। लेकिन, आप इसकी पहचान अपने स्किन में होने वाले इन बदलावों से कर सकते हैं। पुणे स्थित इनामदार हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट और जनरल फिजिशियन डॉक्टर शालिनी सालुंखे बता रही हैं बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर त्वचा पर कैसे लक्षण दिखाई देते हैं?
1/5 Image Source : magnific

2/5 Image Source : UNSPLASH
होंठों पर: अगर आपके होंठों के सरफेस पर पीले कलर के डिपॉज़िट दिखने लगे तो हो सकता है कि बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है। इसे मेडिकल भाषा में जैंथोमा कहते हैं।
3/5 Image Source : UNSPLASH
आईलिड पर: अगर आपके आंखों के ऊपर आईलिड के आसपास पीले कलर के सॉफ्ट पैचेस दिखे तो इसे जैंथेलस्मा कहते हैं। यह भी बैड कोलेस्ट्रॉल या या लिपिड असंतुलन बढ़ने का एक मुख्य संकेत है।
4/5 Image Source : UNSPLASH
कोहनी और घुटने: अगर होंठों, आईलिड के साथ आपके कोहनी और घुटने के आसपास पीले कलर छोटे छोटे के फर्म डिपॉज़िट दिखने लगे तो यह भी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का एक संकेत है।
5/5 Image Source : UNSPLASH
हथेली पर: अगर आपकी हथेलियों की लकीरों और स्किन फोल्ड्स पर पीले कलर का स्पॉट दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है।