बीमारियों से बचना है तो मानसून में जरूर अपना लें ये 5 आदतें

बारिश में बीमारियों से बचना है तो कुछ हेल्दी आदतों को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल कर लें। इस मौसम में खराब खाने और पानी से सबसे ज्यादा बीमारियां फैलती हैं। इसलिए बारिश के दिनों में उबला हुआ पानी और फिल्टर वाटर ही पीएं।
1/5 Image Source : India TV
बारिश में बीमारियों से बचना है तो कुछ हेल्दी आदतों को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल कर लें। इस मौसम में खराब खाने और पानी से सबसे ज्यादा बीमारियां फैलती हैं। इसलिए बारिश के दिनों में उबला हुआ पानी और फिल्टर वाटर ही पीएं।
2/5 Image Source : Freepik
बरसात में पकौड़े, समोसे और दूसरे ऑयली फूड खाने में स्वादिष्ट लगते हैं। लेकिन इन चीजों को खाने से सबसे जल्दी बीमार भी पड़ते हैं। इसलिए सिर्फ घर का बना ताजा और पौष्टिक खाना ही खाएं। बाहर के खाने से दूर रहें।
3/5 Image Source : Freepik
मानसून में हमेशा फुल कपड़े पहने। इससे मच्छरों के काटने से बच सकते हैं। मानसून में सूती और हल्के कपड़े पहनें जिससे हवा पास हो और पसीना सूख जाए। इससे आप फंगल इंफेक्शन के खतरे से भी बच सकते हैं। डॉक्टर की सलाग से फ्लू शॉट भी लगवा सकते हैं।
4/5 Image Source : Freepik
स्वच्छता संबंधी आदतों का इस मौसम में सबसे ज्यादा ख्याल रखें। कमजोर इम्यूनिटी आपको बीमार कर सकती है। इसलिए साफ सफाई का ध्यान रखें। हाथों को समय-समय पर धोते रहें। खाना खाने से पहले और शौचालय का उपयोग करने के बाद नियमित रूप से अपने हाथ धोएं।
5/5 Image Source : Freepik
हवा में फैल रहे इंफेक्शन से बचने के लिए मास्क पहनें। खासतौर से पब्लिक प्लेस पर जाने से बचें। शरीर में पोषक तत्वों की कमी न होने दें। विटामिन बी12, विटामिन सी और विटामिन डी से भरपूर डाइट लें। खुद को भीगने से बचाएं।