पेट को रखना है हेल्दी तो डाइट में शामिल करें ये चीजें, पाचन भी होगा दुरुस्त

खराब खानपान के कारण कई लोग अक्सर पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में डॉक्टर बता रही हैं कि पेट की सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें

खराब खानपान और बिगड़ी लाइफस्टाइल के कारण कई लोग गैस, कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में पुणे स्थित इनामदार हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंखे बता रही हैं कि पेट की सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए किन चीजों का सेवन करें?
1/5 Image Source : UNSPLASH

2/5 Image Source : UNSPLASH
मूंग दाल: मूंग दाल प्रोटीन से भरपूर होती है और आसानी से पच जाती है इसलिए यह पेट के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। यह अन्य दालों की तुलना में बहुत हल्की होती है इसलिए इससे गैस या एसिडिटी की समस्या कम होती है।
3/5 Image Source : UNSPLASH
लौकी: लौकी फाइबर से भरपूर है जो गट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें लगभग 90% से 96% पानी होता है, जो पाचन तंत्र और गट हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है।
4/5 Image Source : UNSPLASH
केला: केला फाइबर और पोटेशियम से भरपूर है जो ओवरऑल गट हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोटेशियम पाचन तंत्र को बेहतर करने के साथ हृदय स्वास्थ्य और रक्तचाप को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है।
5/5 Image Source : UNSPLASH
ओट्स: ओट्स का सेवन पेट के अच्छे बैक्टीरिया के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें बीटा-ग्लूकन नामक घुलनशील फाइबर होता है, जो आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देता है।