सेहत का खजाना है टोफू, जानें इसके फायदे

टोफू में सभी 9 आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं, जो इसे एक 'पूर्ण प्रोटीन' बनाते हैं। यह मांसपेशियों के निर्माण और शरीर की मरम्मत के लिए बहुत फायदेमंद है।
1/5 Image Source : Freepik
टोफू में सभी 9 आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं, जो इसे एक 'पूर्ण प्रोटीन' बनाते हैं। यह मांसपेशियों के निर्माण और शरीर की मरम्मत के लिए बहुत फायदेमंद है।
2/5 Image Source : Freepik
टोफू कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। यह हड्डियों के घनत्व को बढ़ाने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाने में मदद करता है।
3/5 Image Source : Freepik
टोफू में आइसोफ्लेवोन्स होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इसका नियमित सेवन ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में सहायक है।
4/5 Image Source : Freepik
टोफू में कैलोरी कम और प्रोटीन अधिक होता है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप फालतू कैलोरी लेने से बच जाते हैं।
5/5 Image Source : Freepik
टोफू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसका मतलब है कि यह रक्त शर्करा के स्तर को अचानक नहीं बढ़ाता। यह टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए एक अच्छा आहार है।