सिर दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

सिर दर्द एक ऐसी आम समस्या है जो किसी भी समय किसी व्यक्ति को हो सकती है। सिरदर्द से छुटकारा पाने के लिए आमतौर पर लोग दवाओं का सहारा लेते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपनाकर आप सिर दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।

अक्सर सिर दर्द का मुख्य कारण शरीर में पानी की कमी होता है।जैसे ही सिर दर्द महसूस हो, तुरंत 1-2 गिलास गुनगुना या नॉर्मल पानी पिएं। दिनभर खुद को हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करें।
1/5 Image Source : Magnific
अक्सर सिर दर्द का मुख्य कारण शरीर में पानी की कमी होता है।जैसे ही सिर दर्द महसूस हो, तुरंत 1-2 गिलास गुनगुना या नॉर्मल पानी पिएं। दिनभर खुद को हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करें।
2/5 Image Source : magnific
कैफीन सिर दर्द को कम करने में काफी मददगार साबित होता है। सिरदर्द होने पर आप अदरक वाली चाय, ब्लैक कॉफी या फिर हर्बल टी पी सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि बहुत अधिक कैफीन का सेवन करने से बचें, नहीं तो सिर दर्द बढ़ भी सकता है।
3/5 Image Source : magnific
हमारे शरीर में कुछ ऐसे पॉइंट्स होते हैं जिन्हें दबाने से दर्द में तुरंत राहत मिलती है। आप अपने हाथ के अंगूठे और इंडेक्स फिंगर के बीच की जगह को दूसरे हाथ से हल्के हाथ से दबाएं और 1-2 मिनट तक मालिश करें। इससे बहुत जल्दी आराम मिलेगा।
4/5 Image Source : magnific
माइग्रेन या तेज दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप एक कपड़े में बर्फ के टुकड़े लपेटकर उसे माथे और कनपटियों पर 10-15 मिनट रखें। यह नसों को शांत करता है जिससे सिरदर्द से जल्दी छुटकारा मिल जाता है।
5/5 Image Source : magnific
पुदीना या लैवेंडर ऑयल में मेंथॉल होता है जो मांसपेशियों को आराम देता है। इसकी कुछ बूंदें बादाम या नारियल तेल में मिलाकर माथे और गर्दन पर हल्की मालिश करें।