मानसून में मूंग दाल का सूप पीने से क्या क्या फायदे होते हैं?

बरसात के मौसम में हमारी पाचन क्रिया थोड़ी धीमी हो जाती है। मूंग दाल बहुत हल्की होती है और इसका सूप पेट को फायदे पहुंचाता है। इससे गैस, अपच या ब्लोटिंग जैसी समस्याएं नहीं होतीं।
1/5 Image Source : Magnific
बरसात के मौसम में हमारी पाचन क्रिया थोड़ी धीमी हो जाती है। मूंग दाल बहुत हल्की होती है और इसका सूप पेट को फायदे पहुंचाता है। इससे गैस, अपच या ब्लोटिंग जैसी समस्याएं नहीं होतीं।
2/5 Image Source : Magnific
मूंग दाल में एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ विटामिन C और आयरन की अच्छी मात्रा होती है। जब आप इसमें अदरक, लहसुन, काली मिर्च और हल्दी मिलाकर सूप बनाते हैं, तो यह मानसून के इन्फेक्शन और फ्लू से लड़ने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।
3/5 Image Source : Magnific
मानसून में उमस के कारण शरीर से काफी पसीना निकलता है, जिससे पानी और जरूरी लवणों की कमी हो सकती है। यह गर्म सूप शरीर में लिक्विड बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है।
4/5 Image Source : Magnific
बरसात के दिनों में सुस्ती और कमजोरी महसूस होना आम बात है। मूंग दाल में मौजूद हाई प्रोटीन और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स शरीर को बिना भारीपन दिए तुरंत एनर्जी देते हैं।
5/5 Image Source : Magnific
मूंग दाल के सूप में फाइबर की मात्रा अधिक और कैलोरी बहुत कम होती है। इसे पीने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है, जिससे मानसून में पकौड़े या तली-भुनी चीजें खाने का मन कम करता है।