तुलसी की चाय पीने से क्या फायदे मिलते हैं?

मानसून और ठंड के दिनों में तुलसी की चाय पीने से शरीर गर्म रहता है। खाली पेट तुलसी की चाय पीने से सर्दी-खांसी से बचने और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है। अगर बारिश में भीग जाएं तो तुलसी की चाय पीने से जुकाम का खतरा कम होता है।
1/5 Image Source : India Tv
मानसून और ठंड के दिनों में तुलसी की चाय पीने से शरीर गर्म रहता है। खाली पेट तुलसी की चाय पीने से सर्दी-खांसी से बचने और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है। अगर बारिश में भीग जाएं तो तुलसी की चाय पीने से जुकाम का खतरा कम होता है।
2/5 Image Source : India Tv
जिन बच्चों को सर्दी-खांसी ज्यादा रहती है उनके लिए तुलसी की चाय गुणकारी होती है। ठंड के मौसम में रोजाना 1 कप तुलसी की चाय पीने से बच्चों को बार-बार सर्दी-खांसी होने की समस्या कम होती है। आप तुलसी का चाय का सेवन किसी भी मौसम में कर सकते हैं।
3/5 Image Source : Magnific
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी तुलसी की चाय अच्छी मानी जाती है। तुलसी चाय में भरपूर एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और किसी भी संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं।
4/5 Image Source : Magnific
तुलसी की चाय बालों और स्किन के लिए भी फायदेमंद है। तुलसी के एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं तो स्किन को रेडिकल ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाते हैं। वहीं तुलसी में पाए जाने वाले जीवाणुरोधी गुण मुंहासों को भी कम करते हैं। इससे बालों के रोम भी मजबूत हो जाते हैं।
5/5 Image Source : Magnific
पेट और पाचन के लिए भी तुलसी के पत्ते बहुत अच्छे माना जाते हैं। सर्दी के मौसम में जिन्हें पाचन या पेट से जुड़ी समस्याएं रहती हैं उन्हें खाली पेट तुलसी की चाय पीने से फायदा मिलता है।