रोज 1 चम्मच मेथी दाना खाने से क्या फायदा होगा?

आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा ने बताया मेथी दाना को डायबिटीज के मरीज के काफी फायदेमंद माना जाता है।  इसममें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। जिससे घुलनशील फाइबर ब्लड में शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। डायबिटीज से पीड़ित लोग रात में 1 चम्मच मेथी पानी में भिगो दें और सुबह मेथी को चबाकर खा लें और उसका पानी पी लें।
1/5 Image Source : India Tv

2/5 Image Source : Magnific
1 महीने तक मेथी पानी पीने और मेथी के बीज चबाकर खाने से वजन घटाने में आसानी होती है। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल होता है और वजन घटान में मदद मिलती है। मेथी फाइबर से भरपूर होती है। मेथी में प्रोटीन, स्टार्च, फॉस्फोरिक एसिड जैसे न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं। जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं।
3/5 Image Source : Magnific
मेथी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर और हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। मेथी में जिंक, सोडियम, फॉस्फोरस, फॉलिक एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और आयरन जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। मेथी में विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी पाया जाता है जिससे बोन हेल्थ मजबूत होती है।
4/5 Image Source : Magnific
मेथी दाना पेट की परेशानियों में कारगर है। इसके सेवन से पाचन ठीक होता है, भूख बढ़ती है और यह पेट की गैस को भी दूर करता है और कब्ज को भी मिटाता है। फीड करने वाली महिलाएं दूध बढ़ाने के लिए इ्सका सेवन कर सकती हैं। आप मेथी के लड्डू बनाकर भी खा सकती हैं।
5/5 Image Source : Freepik
हाई फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुण से भरपूर मेथी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। मेथी पानी शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाकर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इस वजह से दिल से जुड़ी बीमारियों की संभावना भी कम हो जाती है।