रोज दो अखरोट को भिगोकर खाने से कौन से फायदे मिल सकते हैं?

अखरोट एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है जो ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। कई पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से यह सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है। आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा विशेषज्ञ (Ayurveda & Unani Medicine Expert) डॉक्टर सलीम ज़ैदी, बता रहे हैं कि अगर आप दो अखरोट को भिगोकर खाली पेट सेवन करते हैं तो फायदों की लिस्ट बढ़ जाती है। चलिए जानते हैं इसके फायदे
1/5 Image Source : UNSPLASH

2/5 Image Source : UNSPLASH
बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल: अखरोट को भिगोकर खाने से यह हार्ट को हेल्दी और मजबूत बनाता ह। इसमें मौजूद मृग थ्री फैटी एसिड बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं।
3/5 Image Source : UNSPLASH
ब्रेन हेल्थ: अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट और ओमेगा थ्री फैटी एसिड की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो आपके दिमाग को तेज करने का काम करता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन की कई स्टडी अनुसार अखरोट का सेवन बढ़ती उम्र के साथ दिमाग की सेहत स्वास्थ्य को बनाए रखने मददगार माना जाता है
4/5 Image Source : UNSPLASH
सूजन को करता है कम: अखरोट में मौजूद अल्फा लिनोलेनिक एसिड (Alpha-Linolenic Acid - ALA) और पॉलीफेनोल्स जैसे कंपाउंड्स सूजन को कंट्रोल करने में बेहद मददगार हैं। तो अगर आपके शरीर में भी सूजन है तो इसका सेवन ज़रूर करें
5/5 Image Source : UNSPLASH
स्किन बनती है ग्लोइंग: अखरोट का सेवन करने से चेहरे पर प्राकृतिक निखार आता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन-ई कोलेजन को बढ़ाते हैं और स्किन की नेचुरल चमक को बरकरार रखते हैं।