रोज सुबह 30 मिनट मॉर्निंग वॉक करने से क्या क्या हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं?

रोजाना वॉक करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कम होती है। यह आपके दिल की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, जिससे दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का खतरा काफी हद तक घट जाता है।
1/5 Image Source : magnific
रोजाना वॉक करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कम होती है। यह आपके दिल की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, जिससे दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का खतरा काफी हद तक घट जाता है।
2/5 Image Source : magnific
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं या उसे मेंटेन रखना चाहते हैं, तो 30 मिनट की वॉक से अच्छा कुछ भी नहीं हो सकता। रोजाना 30 मिनट चलने से कैलोरी तेजी से बर्न होती है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है, जिससे शरीर दिनभर बेहतर तरीके से कैलोरी बर्न करता है।
3/5 Image Source : magnific
सुबह की ताजी हवा और वॉक करने से शरीर में 'एंडोर्फिन' और 'सेरोटोनिन' जैसे हैप्पी हार्मोन्स रिलीज होते हैं, जो तनाव और एंग्जायटी को दूर करते हैं। रिसर्च बताती है कि जो लोग रोज सुबह टहलते हैं, उनमें डिप्रेशन का खतरा कम होता है।
4/5 Image Source : magnific
मॉर्निंग वॉक एक 'वेट-बियरिंग' एक्सरसाइज है, जो हड्डियों की डेंसिटी को बढ़ाती है और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करती है। इससे जोड़ों में लचीलापन आता है और घुटनों व पीठ के दर्द में आराम मिलता है।
5/5 Image Source : magnific
सुबह टहलने से शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी सुधरती है। यह टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है और स्वस्थ लोगों को इस बीमारी से बचाता है।