यूरिक एसिड में क्या परहेज करना चाहिए, कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए?

Food Avoid In Uric Acid: शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने पर डाइट में बदलाव करना जरूरी है। खाने से ऐसी चीजों को आउट कर देना चाहिए जिससे यूरिक एसिड बढ़ता हो। आइये जानते हैं यूरिक एसिड के मरीज को किन चीजों से परहेज करना चाहिए?

हाई यूरिक एसिड के मरीज को खाने से नॉनवेज को पूरी तरह से आउट कर देना चाहिए। मांस और मछली में प्यूरिन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसलिए इन चीजों से बचना चाहिए, जिससे शरीर में यूरिक एसिड का निर्माण कम हो।
1/5 Image Source : Freepik
हाई यूरिक एसिड के मरीज को खाने से नॉनवेज को पूरी तरह से आउट कर देना चाहिए। मांस और मछली में प्यूरिन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसलिए इन चीजों से बचना चाहिए, जिससे शरीर में यूरिक एसिड का निर्माण कम हो।
2/5 Image Source : Freepik
हाई यूरिक एसिड के मरीज को खाने से मीठी चीजों को एकमद आउट कर देना चाहिए। खासतौर से मीठे पेय पदार्थों जैसे सोडा, जूस, सॉफ्ट ड्रिंक जिनमें फ्रुक्टोज ज्यादा होता है उन्हें पीने से बचें। मीठी चीजों को खाने से यूरिक एसिड बढ़ सकता है।
3/5 Image Source : Freepik
हाई यूरिक एसिड के मरीज को खाने से रिफाइंड ग्रेन्स जैसे कि मैदा को पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए। मैदा से बनी चीजें कम से कम खाएं। इससे ब्लड ग्लूकोज तो बढ़ता ही है साथ ही यूरिक एसिड की मात्रा भी बढ़ती है।
4/5 Image Source : Freepik
हाई यूरिक एसिड में शराब को भी खतरनाक माना जाता है। शराब में बीयर, वाइन, हार्ड लिकर से दूरी बनाकर रखें। ज्यादा शराब पीने से यूरिक एसिड का लेवल खून में बढ़ता है जिससे आपको दर्द की समस्या हो सकती है।
5/5 Image Source : Freepik
यूरिक एसिड के मरीज को खाने में ज्यादा तेल, मसालेदार या फिर ज्यादा नमक वाली चीजों के सेवन से भी बचना चाहिए। इससे गाउट की समस्या ट्रिगर कर सकती है और शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा भी बढ़ सकती है।