सुबह खाली पेट गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीने से क्या होता है

Published : Oct 09, 2025 01:07 pm IST, Updated : Oct 09, 2025 01:07 pm IST
  • Image Source : Freepik

    सुबह खाली पेट गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। नींबू में विटामिन-सी होता है जो सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से क्या होता है।

  • Image Source : Freepik

    नींबू में सिट्रिक एसिड होता है जो पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करने में मदद करता है। यह कब्ज और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक हो सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है।

  • Image Source : Freepik

    नींबू विटामिन-सी का बेहतरीन सोर्स है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। विटामिन-सी एक एंटीऑक्सीडेंट भी है जो कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करता है।

  • Image Source : Freepik

    रात भर की नींद के बाद शरीर को हाइड्रेट करने का यह एक अच्छा तरीका है। सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से बॉडी हाइड्रेट रहती है।

  • Image Source : Freepik

    गुनगुना नींबू पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे फैट बर्निंग की प्रक्रिया में मदद मिल सकती है।